Categorized | UP Elections

समाजवादी पार्टी - चुनावी जनसभाएं

Posted on 20 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव दिनंाक- 21 फरवरी, 2012 जनपद कांशीरामनगर, एटा और फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में 03 जनसभाएं करेंगे।
श्री मुलायम सिंह यादव 11ः30 बजे सलेमपुर बीबी ब्लाक व थाना सोरों जिला कांशीरामनगर में 12ः40 बजे, राजकीय इंटर कालेज के खेल का मैदान जिला एटा में और 2ः00 बजे पी0डी0 जैन इंटर कालेज जिला फिरोजाबाद में आयोजित सभाओं में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव 21 फरवरी, 2012 (मगंलवार) को आगरा में 3, मथुरा में 04 और हाथरस में एक चुनावी सभा करेंगे।
श्री अखिलेश यादव 10ः30 बजे कस्बा बुढ़ाना, आगरा में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती हेमलता दिवाकर, 11ः15 बजे रामवीर इंटर कालेज, किरावली के खेल का मैदान, आगरा में डा0 एस0पी0 सिंह, 12ः00 बजे कस्बा सौख में गढ़ का मैदान, गोवर्धन मथुरा मे श्री प्रीतम सिंह, 12ः45 बजे कस्बा छाता में खेल का खुला मैदान, छाता जनपद मथुरा में श्री लोकमणि जादौन, 1ः30 बजे किशोर रमण कालेज का मैदान, मथुरा में डा0 अशोक अग्रवाल, 2ः15 बजे छाबी मियां का बाग, सादाबाद, हाथरस में श्री देवेन्द्र अग्रवाल, 3ः00 बजे मेला ग्राउण्ड, बलदेव, मथुरा में श्री अनिल दिवाकर और 3ः50 बजे ग्राम बरहन में एत्मादपुर, आगरा डा0 प्रेम ंिसह बघेल के पक्ष में आयोजित चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in