Categorized | लखनऊ.

बढ़ते मतदान प्रतिशत के लिए प्रदेश वासियों को बधाई दी है

Posted on 19 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर ने बढ़ते मतदान प्रतिशत के लिए प्रदेश वासियों को बधाई दी है। श्री तोमर ने कहा कि जागरूक, सतर्क मतदाता ही प्रदेश की भ्रष्ट व्यवस्था को बदल सकता है। श्री तोमर ने कहा कि युवा, महिला, पिछड़ा वर्ग तथा सभी नागरिकों ने उत्साहित होकर मतदान किया है व इसे बढ़े मत प्रतिशत का रूझान भाजपा के पक्ष में है।
श्री तोमर ने कहा कि चतुर्थ चरण की 56 सीटों में से लगभग 30 सीटों पर भाजपा विजयश्री प्राप्त करेगी तथा अन्य सीटों पर भाजपा विपक्षी दलों को मजबूत टक्कर देगी। उन्होंने कहा कि इससे भी ज्यादा खुशी इस बात की है कि पार्टी इस बार भारी अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत दर्ज करने जा रही है। क्यांेकि जनता भ्रष्टाचार, गुंडाराज और कुशासन के विरोध में इस बार मतदान किया है। और भाजपा के विकास, सुशासन और सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दे पर जनता ने अपना वोट डाला है। श्री तोमर ने कहा यह उत्साह भाजपा के मुद्दों को आमजन का समर्थन है।
श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस,सपा और बसपा इस चुनाव में आम लोगों को गुमराह करने के लिए साजिश रची थी। उसके खिलाफ लोगों ने अपना आक्रोश कर मतदान कर जाहिर किया है। खास तौर पर जिस तरह से कांग्रेस, सपा और बसपा ने मिलकर मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति अपनाते हुए उन्हे संविधान की अवहेलना करते हुए आरक्षण दिया और पिछडे वर्ग के खिलाफ साजिश रची जनता का गुस्सा इस पर भी फूटा। श्री तोमर ने का कि कांग्रेस,बसपा और सपा के कुशासन से मुक्ति के लिए भी ये भारी वोटिंग है। कुल मिला कर उत्तर प्रदेश की जनता ने अब शासन सत्ता पर तानाशाही या एक परिवार का राज नहीं चाहती बल्कि वो लोकतंत्र के जरिए विकास व सुशासन चाहती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in