Categorized | UP Elections

अखिल भारतीय कंाग्रेस - चुनावी जनसभाये

Posted on 18 February 2012 by admin

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी कल दिनांक 19फरवरी को जनपद ललितपुर, कानपुर देहात एवं इटावा में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री गांधी मध्यान्ह 12 बजे से 12.40बजे जनपद ललितपुर के तक मेहरौनी में, अपरान्ह 1.50बजे से 2.30 बजे तक जनपद कानपुर देहात के भोगनीपुर में, अपरान्ह 3बजे से 3.40बजे तक जनपद औरैया के बकेश्वर में, अपरान्ह 4बजे से 4.40बजे तक इटावा में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 नरेश मिश्रा ने बताया कि इसी प्रकार अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव श्री दिग्विजय सिंह जी कल दिनांक 19फरवरी को अलीगढ़ एवं झांसी में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी द्वारा सम्बोधित की जाने वाली जनसभाओं में भाग लेंगे।
पंजाब प्रदेश कंाग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिन्दर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद कल दिनांक 19फरवरी को पूर्वान्ह 11.30बजे जनपद लखीमपुरखीरी के वि.स. क्षेत्र पलिया में,     अपरान्ह 12.45 वि.स. क्षेत्र मोहम्मदी में, अपरान्ह 2बजे वि.स. क्षेत्र कस्ता में, अपरान्ह 3.15बजे जनपद शाहजहांपुर के वि.स. क्षेत्र पुवायां में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद जी एवं श्री राजबब्बर जी, सांसद कल दिनांक 19फरवरी को पूर्वान्ह 11.15बजे जनपद औरैया के वि.स. क्षेत्र विधुना, मध्यान्ह 12.15बजे वि.स. क्षेत्र विधुना के रामलीलाल मैदान, कूदरकोट में, अपरान्ह 1.30बजे जनपद फिरोजाबाद के वि.स. क्षेत्र शिकोहाबाद में, अपरान्ह 2.30बजे वि.स. क्षेत्र फिरोजाबाद में तथा सायं 4बजे जनपद आगरा के वि.स. क्षेत्र आगरा कैंट में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव श्री जयकिशन, विधायक दिनांक 19फरवरी को विधानसभा क्षेत्र अलीगढ़ में कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं एवं जनसम्पर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in