Categorized | लखनऊ.

हिन्दू मुस्लिम भाईचारे के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के लिए बेहतर मिसाल बताया

Posted on 18 February 2012 by admin

18-02-b लखनऊ में माल एवेन्यू स्थित हजरत दादा मियां के 104वें उर्स के मौके पर विधान सभा में नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, विधायक श्री आरिफ अनवर हाशिमी और सज्जादानशीन जनाब सबाहत हसन शाह और चचा मियां जनाब हसन शाह साहेब के साथ कुलशरीफ में शिरकत की और दादामियां के हुजूर में चादर शरीफ पेश करते हुए मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ की। हजरत सूफी सबाहत हसन शाह ने इस हिन्दू मुस्लिम भाईचारे के साथ प्रदेश में श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के लिए बेहतर मिसाल बताया। दादामियां के उर्स पर अपनी अकीदत के अनुसार लाखों हिन्दू-मुस्लिम जायरीन हर वर्ष आते हैं।
इस मौके पर मौजूद खानकाह के 25 हजार से ज्यादा मेम्बरान ने कहा कि समाजवादी पार्टी और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव हमेशा मुसलमानों के साथ रहे हैं। हम भी  हर स्तर पर उनके कंधा से कंधा मिलाकर खड़े मिलेगें। जब भी मुसलमानों पर कैसी भी मुसीबत आई है श्री मुलायम सिंह यादव अकेले हम सबके साथ खड़ें हुए हैं। बसपा राज में मुसलमानों को बहुत अपमानित होना पड़ा है। उनके धर्मस्थलों की पवित्रता भंग की गई, उन्हें तोड़ा गया और पवित्र ग्रंथ की भी बेहुरमती हुई है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में दरगाहों के लिए विशेष ऐक्ट बनाने और विशेष पैकेज दिए जाने का वायदा किया गया है। हम सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग की संस्तुतियों को भी लागू कराने के लिए दबाव बनाएगें।
जनाब फरहतमियां ने कहा कि आजादी की लड़ाई में यद्यपि मुस्लिमों का बहुत योगदान रहा है किन्तु आजादी के बाद उनकी उपेक्षा शुरू हो गई। नौकरी, संसद और विधान सभा की सदस्यता में उनकी संख्या घट गई। उत्तर प्रदेश में तो ऐसी सरकार है जिसने कभी जनता की आवाज विधान सभा में उठाने का मौका ही नहीं दिया। मुख्यमंत्री को मुसलमानों से कुछ भी लेना देना नहीं है।
जनाब अद्वुल नईम रहमानी, मौलाना सज्जादा हुसैन, मौ0 जफर अहमद (किछौछवी शरीफ)सूफी शाहिद मियां, सूफी जमीन मियां आदि ने एक स्वर में कहा कि समाजवादी पार्टी ने ही मुस्लिमों की कारोबार, वकार और इज्जत को बरकरार रखा है। बसपा ने हज कमेटी और वक्फ बोर्ड का असम्मान किया हैं। नेताजी (श्री यादव) की सरकार में आम आदमी परेशान नहीं होता है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के लिए दुआ करते हैं क्योंकि श्री मुलायम सिंह यादव की सरकार में ही हम सबकों सुकून मिलेगा। उन्होने कहा कि दरगाहों पर पहली बार समाजवादी पार्टी ने तवज्जो दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in