Categorized | लखनऊ.

चुनावी जनसभा में सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर प्रहार किये

Posted on 17 February 2012 by admin

g-2भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने औरेया वि0स0 में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर प्रहार किये। सपा की गुंडागर्दी और सिमी जैसे आतंकवादी संगठनों का रहनुमा बताया तो वहीं मुख्यमंत्री मायावती को उगाही का पोषक करार दिया। केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को सबसे बड़ा सांप्रदायिक बताया।  यहां जनता का उत्साह देख वे खासे खुश नजर आए।
श्री गडकरी ने सबसे पहले कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि बाटला हाउस एनकाउंटर में जब मोहन शर्मा ने बलिदान दिया तो उस पर कांग्रेस के आंसू नहीं बहे। आतंकवादी की मौत पर सोनिया गांधी के आंखों से आंसू निकले जो कांग्रेस के तुष्टीकरण नजरिये को बयान करता है। संसद के हमलावर अफजल गुरु के लिए कहा कि जाति, धर्म और महजब के कारण 6 साल से उसकी फांसी लटकी पड़ी है। उन्होने कहा कि टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले में केवल राजा ही दूल्हा नहीं है बल्कि कांग्रेस के बड़े नेता भी बाराती हैं। सलमान खुर्शीद पर निशाना साधते हुए कहा कि 9 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण की बात कहकर सलमान ने अपने सांप्रदायिक चेहरे का खुलासा कर दिया है। राहुल गांधी के लिए कहा कि युवराज अभी कागज फाड़ रहे हैं कुछ समय बाद कपड़े फाड़ेंगे।

श्री गडकरी ने बसपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस तरह दिल्ली को सोनिया लूट रही हैं उसी तरह प्रदेश को मायावती लूट रही हैं। सपा की गुंडई से आजिज होकर मतदाताओं ने बसपा सरकार को मौका दिया तो वह उगाही का केंद्र बन गयी। उन्होंने कहा की मुलायम सिंह मुसलमानों को 18 फीसदी आरक्षण देने की बात कह रहे हैं कोई पूछे कि वह आरक्षण किस जाति के आरक्षण को काटकर देंगे। अयोध्या पर कहा कि वहां भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा। यूपी को उत्तम प्रदेश बनाना ही भाजपा का लक्ष्य है।

जनसभा में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह चैहान, श्रीकांत पाठक, प्रत्याशी छक्कीलाल, भुवन प्रकाश गुप्ता, अनीता दीक्षित, रजनीश पांडे, रमेश दिवाकर, महावीर शर्मा, अरविंद चैबे, शीलव्रत पांडे, संतोष शर्मा, रामजी दिवाकर, रविंद्र चतुर्वेदी, आदित्य चतुर्वेदी, दिनेश मिश्रा, मनोज चतुर्वेदी, रवि भूषण शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डा. राजेंद्र शुक्ला ने की तथा संचालन विनोद दुबे ने किया

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in