Categorized | रायबरेली

प्रदेश में खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ और अपराध में वृद्धि हुई

Posted on 17 February 2012 by admin

02-optimizedभारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने आज सरेनी वि0स0 में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। इन तीनों के शासनकाल में प्रदेश में खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ और अपराध में वृद्धि हुई। प्रदेश की जनता अब समझ गई है कि भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। पिछले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार है। चारों ओर लूट-खसोट मची हुई है। गुण्डे-बदमाशों के हौसले बढ़े हुए है। बसपा से जुड़े पदाधिकारियों, विधायकों एवं मंत्रियों के नाम हत्या, अपहरण और बलात्कार जैसे जघन्य आपराधिक मामलों में आरोपी के रूप में सामने आ रहे हैं।
श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने यह मान लिया है कि भाजपा एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी और इसी वजह से मुलायम सिंह यादव कांग्रेस पार्टी के साथ जाने की बात कर रहे हंै। भाजपा को सत्ता में न आने देने के लिए मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस पार्टी से हाथ मिला लिया है। उनके बयान से सपा की हताशा साफ झलकती है और यही कारण है कि वे भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस के साथ भी जा सकते हंै।
श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी के कागज फाड़ देने भर से जनता कांग्रेस पर यकीन नहीं करने वाली। यदि कांग्रेस पार्टी वाकई सपा और बसपा के खिलाफ है तो उसने केन्द्र में इन दोनों दलों का समर्थन क्यों ले रखा है। भाजपा ने जब शुरूआती दौर में विदेशी बैंकों में जमा हजारों करोड़ रूपए वापस मांगने की बात कही थी तो कांग्रेस ने देश की जनता को गुमराह किया था लेकिन अब कांग्रेस काले धन को लेकर खामोश क्यों है? भाजपा की सरकार सत्ता में आने पर विदेशों में जमा काला धन वापस लाया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in