Categorized | UP Elections

अखिल भारतीय कांग्रेस - चुनावी जनसभाये

Posted on 17 February 2012 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी कल दिनांक       18 फरवरी को ललितपुर, कानपुर देहात, औरैया एवं इटावा जनपद में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री गांधी मध्यान्ह 12बजे से 12.40बजे तक जनपद ललितपुर के मेहरौनी में, अपरान्ह 1.50 से 2.30बजे तक जनपद औरैया के भोगनीपुर में, अपरान्ह 4बजे से 4.40बजे तक जनपद इटावा के इटावा में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित संयुक्त चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
इसी क्रम में अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव श्री दिग्विजय सिंह जी एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य श्रीमती मोहसिना किदवई जी कल दिनांक 18फरवरी को पूर्वान्ह 11.15बजे जनपद काशीरामनगर के वि.स. क्षेत्र अमनपुर, अपरान्ह 12.45बजे जनपद फिरोजाबाद के वि.स. क्षेत्र फिरोजाबाद में, अपरान्ह 2बजे वि.स. क्षेत्र सिरसागंज में एवं अपरान्ह 3.15बजे जनपद मैनपुरी के     वि.स. क्षेत्र किसनी में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार केन्द्रीय कानून मंत्री श्री सलमान खुर्शीद जी एवं सांसद श्री राजबब्बर जी कल दिनांक 18फरवरी को पूर्वान्ह 11.30बजे जनपद एटा के वि.स. क्षेत्र जलेसर में, अपरान्ह      12.45बजे वि.स. क्षेत्र एटा में, अपरान्ह 2बजे वि.स. क्षेत्र अलीगंज में, अपरान्ह 3.15बजे जनपद औरैया के वि.स. क्षेत्र दिबियापुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी क्रम में केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री बेनी प्रसाद वर्मा जी एवं अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी की सदस्य सुश्री नगमा जी कल दिनांक 18फरवरी को मध्यान्ह 12बजे जनपद झांसी के वि.स. क्षेत्र झांसी में एवं अपरान्ह 1.15बजे वि.स. क्षेत्र बबीना में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in