भाजपा सदैव सभी को साथ लेकर चली है और चलेगी

Posted on 17 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने प्रतापगढ़ जनपद के विधानसभा रामपुर, रानीगंज एवं विश्वनाथगंज में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 की वर्तमान सरकार ने पिछले पांच सालों में प्रदेश को जमकर लूटा। श्री कटियार ने कहा कि दलितों के विकास का धन हाथी के निर्माण में खर्च किया ओर पांच साल तक दलित उपेक्षित ही रहा। कांगे्रस और सपा धर्म के नाम पर आरक्षण देने की हक में है। धर्म आधारित आरक्षण पिछड़े वर्ग के कोटे से दिया जा रहा है। जिसका तात्पर्य है पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ सपा को कांगे्रस धोखा दे रही है। केन्द्र की कांगे्रस सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है।
श्री कटियार ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री भी एक ऐसे व्यक्ति है। जिसके पास स्वतः फैसला लेने की शक्ति नहीं प्रधानमंत्री कार्यालय मैडम सोनिया के ईशारे पर चलता है। भाजपा जात-पांत की बात नहीं करती। भाजपा सदैव सभी को साथ लेकर चली है और चलेगी। श्री कटियार ने कहा कि कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं।
श्री कटियार ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में आई तो धर्म आधारित आरक्षण वापस होगा। सभी गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों को एक-एक दुधारू गाय दी जाएगी। किसानों को एक लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा और किसानों को कृषि दर से कृषि ऋण दिया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सिंह, जिलाध्यक्ष जवाहरलाल श्रीवास्तव, लक्ष्मीनारायण पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in