Categorized | लखनऊ.

भाजपा-शिवसेना गठबंधन को मिली भारी सफलता पर प्रसन्नता

Posted on 17 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने मुम्बई मेट्रोपालिटन काउंन्सिल में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को मिली भारी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुम्बई वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मन मनमोहन सरकार भ्रष्टाचार, घोटाले और महंगाई से त्रस्त आम आदमी की अभिव्यक्ति की परिणति मुम्बई मेट्रोपालिटन माकाउन्सिल चुनाव परिणामों से परिलक्षित हुआ।
श्री शाही ने कहा कि देश से कांगे्रस का सफाया प्रारम्भ हो गया है। श्री शाही ने कहा कि मुम्बई के चुनाव परिणामों ने कांग्रे्रस एनसीपी गठबंधन को उनके कुकृत्यों का नतीजा दिया है। श्री शाही ने कहा कि उ0प्र0 के गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवक व छात्ऱ, व्यापारी सभी उ0प्र0 सरकार व केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार के कारण व्याप्त महंगाई तथा बेरोजगारी से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चुनाव परिणाम भी इस बात की अभिव्यक्ति देंगे तथा प्रदेश में भाजपा स्पष्ट बहुमत प्राप्त करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in