Categorized | लखनऊ.

भाजपा सरकार बनाने की ओर अग्रसर है

Posted on 16 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने स्वीकारा है कि भाजपा सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। इसलिए सपा कांग्रेस को समर्थन करेगी। ये कोई नई बात नहीं है। दिल्ली में ये आज भी साथ-साथ हैं। परमाणु करार, महंगाई, लोकपाल, पीएसी पर कांग्रेस, सपा और बसपा साथ रहे। इन पार्टियों ने भ्रष्टाचार उजागर करने में बाधा पहुंचाई है। अब मुलायम सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि वो कांग्रेस के साथ रहेंगे। ये उनका गुप्त समझौता है शायद असावधानी से उजागर कर दिया है। कांग्रेस, सपा और बसपा तीनों दल सिद्धांतहीन राजनीति करते हंै। आम आदमी को इसे समझना चाहिए।
श्री जोशी ने कहा कि कांग्रेस दूसरी पार्टियों के घोषणा-पत्रों को फाड़ रही है जो नीति और सिद्धांतों पर चुनाव नहीं लड़ना चाहती। कहां तो घोषणा-पत्रों पर स्वस्थ बहस होनी चाहिए थी पर हो कुछ और रहा है। जो लोकतंत्र की भूमिका को समाप्त कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हंै कि देश के 42 फीसदी बच्चे कुपोषित हंै। इस विषय पर महज बहस करने से काम नहीं चलेगा। बल्कि उन्हांेने उनको पोषित करने के लिए क्या किया है ये बताना जरूरी है। डा0जोशी ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि आखिर जिस देश के 42 प्रतिशत लोग कुपोषण के शिकार होंगे तो वह देश कैसे आगे बढ़ सकता है। श्री जोशी ने कहा कि उधर योजना आयोग कहता है कि खाद्य प्रसंस्करण को बढाने के लिए गो मांस का निर्यात बढ़ना चाहिए। श्री जोशी ने पूछा कि क्या गोकसी कराकर सरकार कुपोषण दूर करेगी ? जबकि सुप्रीम कोर्ट ने गो-वध पर प्रतिबंध लगा रखा है। उन्होंने पूछा कि क्या उत्तर प्रदेश  में पशु वधशालाओं को लाइसेन्स देने जा रही है।
श्री जोशी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांगे्रस चुन-चुन कर संवैधानिक संस्थाओं की गरिमाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। सीएजी, पीएसी, इलेक्शन कमीशन सब को ठंेगा दिखाया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि बसपा सरकार में दलित एक्ट कानून का दुरूपयोग का मामला सामने आया है, जिसे भाजपा सत्ता में आने पर रोक लगायेगी और प्रदेश में कानून का शासन स्थापित करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in