सुशासन व स्वच्छ राजनीति के लिए भाजपा का संकल्प

Posted on 16 February 2012 by admin

r21भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज फर्रूखाबाद जनपद के भोजपपुर वि0स0 में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भय, भूख, भ्रष्टाचार, भेदभाव और आतंक से मुक्त कल्याणकारी शासन के लिए प्रतिबद्ध है। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर ही अमन और चैन स्थापित होगा। वर्तमान बसपा और पूर्व सपा सरकार के कुशासन को जनता भूल नही पाई है। भाजपा के सुशासन व स्वच्छ राजनीति के लिए संकल्पित है।
श्री सिंह ने बताया कि कांग्रेस, सपा व बसपा ने भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाया है। नोयडा, ग्रेटर नोयडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ व बुलन्दशहर में हुए भूमि घोटाले से बसपा सरकार के भ्रष्टाचार और महाघोटालों की गहन जांच के लिए आयोग बनाने का वायदा किया है। जिसमें दोषी पाये जाने वालों की सम्पत्ति जब्त की जायेगी और उन्हें जेल भेजा जायेगा।
श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने 4.5 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 9 प्रतिशत बनाने का तथा सपा द्वारा 18 प्रतिशत आरक्षण का वायदा करके पिछड़े वर्ग के हितों पर डाका डाला है। साम्प्रदायिकता का जहर घोला है और यह संविधान के खिलाफ है। भाजपा पिछड़ों तथा दलितों में अतिदलितों के विकास की चिन्ता करती तथा सवर्णों में भी आर्थिक रूप से पिछड़ों को भी आरक्षण दिया जायेगा। भाजपा मजहब के आधार पर आरक्षण नीति का विरोध करती है। केन्द्र की यू0पी0ए0 द्वारा 4.5 प्रतिशत आरक्षण राजनीति से प्रेरित है। ओ0 बी0 सी0 में आरक्षण धर्म के नाम पर नही बल्कि सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिण आधार पर है। प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in