Categorized | लखनऊ.

कलराज मिश्र-मनोज तिवारी के रोड शो को मिला अपार जनसमर्थन‘

Posted on 16 February 2012 by admin

manoj-tiwari-roadshow-209भोजपुरी फिल्मों के गायक व नायक मनोज तिवारी ने लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कलराज मिश्र के साथ एक रोड शो किया। सुबह साढे़ ग्यारह बजे कलराज मिश्र के बी-ब्लाक, इन्दिरानगर स्थित चुनाव कार्यालय में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ एकत्र हो चुकी थी, इन्तजार था तो सिर्फ मनोज तिवारी का। मनोज तिवारी के आते ही कलराज मिश्र, मनोज तिवारी, सत्यदेव सिंह, संतोष सिंह एक रथपर सवार होकर रोड शो के लिए बढे़ तो अन्य रथों पर महिलायें व वरिष्ठ नागरिक सवार हुए। भाजपा युवामोर्चा के कार्यकर्ता मोटर साइकिलों पर नारे लगाते आगे-आगे चल रहे थे। जुलूस शेखर अस्पताल, टीकापुरवा, हनुमान मन्दिर, सी-ब्लाक पहुंचा। सी-ब्लाक में पंकज सिंह, योगेश चतुर्वेदी सोनू, संदीप पाठक, मयंक अग्रवाल, महेश दीवान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने कलराज मिश्र और मनोज तिवारी का फूल मालाओं से स्वागत कर आरती उतारी। इन्दिरानगर के डी-ब्लाक में बीना सक्सेना, ए0के0 धवन, एच0एस0 निगम सहित बड़ी संख्या मंे क्षेत्रीय नागरिकों ने माला और फूल पहनाकर स्वागत किया। मुंशी पुलिया चैराहे पर पहुचने पर गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में रामगोपाल मिश्रा, नरेन्द्र शर्मा, इन्द्रजीत वर्मा, आदि व्यापारियों ने कलराज मिश्र एवं मनोज तिवारी के रथ को रोककर जबर्दस्त नारों के बीच फूलों से भव्य स्वागत किया। यहां पर एकत्र जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कलराज मिश्र ने कहा कि क्षेत्रीय दलों सपा, बसपा, रालोद की वजह से प्रदेश व देश का बहुत नुकसान हुआ है। जाति के आधार पर बनी प्रदेश की पिछली सपा व बसपा की सरकारों ने प्रदेश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जबकि केन्द्र की कंाग्रेस सरकार आंख मूदकर उन्हें ऐसा करने की छूट प्रदान करती रही। श्री मिश्र ने जनता से अपील की वह प्रदेश के हित में क्षेत्रीय दलों को नकारकर राष्ट्रीय दल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें क्योकि केन्द्र की कांग्रेस सरकार भी भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है।
कलराज जी का काफिला स्वर्ण जयन्ती मार्केट, अरविन्दो पार्क, सेन्ट्रल एकेडमी, इस्माइलगंज होते हुए शहीदपथ ओवर ब्रिज पहुंचा। ब्रिज के नीचे बड़ी संख्या में स्थानीय जनता ने कलराज मिश्र का स्वागत किया। यहां से काफिला हुसडि़या चैराहा पहुंचा जहां पर पार्षद अरूण तिवारी के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक व व्यापारियों ने कलराज मिश्र व मनोज तिवारी का स्वागत किया। कलराज जी का काफिला देवा पैलेस, विनयखण्ड-2 व 3, मलिक टिम्बर, नीलकंण्ठ चैराहे पर पहुंचा। यहां पर पार्षद राजेश सिंह गब्बर, प्रमोद सिंह राजन, अवध किशोर त्रिपाठी, जितेन्द्र त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता क्षेत्र की जनता के साथ एकत्र थे। यहां पर भी कलराज मिश्र व मनोज तिवारी का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद काफिला विवेकखण्ड पहंुचा, यहां पर पार्षद गौरव भाटिया, अभिनव अस्थाना के साथ अन्शुमान राय, अमरेन्द्र शर्मा, संजय सिंह राठौर, रागिनी शर्मा, रेनू जोशी, एस0डोगरा, जितेन्द्र मौर्या सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। अन्त में काफिला विश्वासखण्ड होते हुए इन्दिरानगर के उसी कार्यालय में समाप्त हुआ जहां से प्रारम्भ हुआ था। रोड शो का समापन करते हुए कलराज मिश्र ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबने रोड शो की गरिमा का ख्याल रखते हुए मुझे भी आत्मशक्ति प्रदान की है। उन्हांेने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि यह ऊर्जा आपलोग निरंतर बनाये रखें। श्री मिश्र ने मनोज तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मनोज तिवारी ने भोजपुरी गीतों के माध्यम से भोजपुरी व हिन्दी का खोया हुआ सम्मान वापस दिलाते हुए विदेशो में भी इसे सम्मान दिलाया है। रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर स्थित घरों के ऊपर से लोगांे ने पुष्प वर्षा कर रोड शो का स्वागत किया।
भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आपलोगों के बीच में हूं। उन्होंने कहा कि कलराज जी से जब मैंने प्रचार में आने की इच्छा जताई तो उन्होंने तत्काल मुझे अनुमति दे दी। कलराज मिश्र के उपकारी स्वभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि कलराज मिश्र न होते तो मनोज तिवारी, मनोज तिवारी नहीं होता। भाजपा को प्रदेश व देश की आवश्यकता बताते हुए मनोेज तिवारी ने कहा कि जनता भाजपा को अवसर देना चाहती है। आवश्यकता है कि हम सभी आगे बढ़कर उसे ग्रहण करें। मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे आश्चर्य नहीं होगा कि चुनाव पंडितों की सभी गणित फेल हो जाए और भाजपा की उ0प्र0 में सरकार बन जाए। अन्त में मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं की मांग पर ’’हाथ में त्रिशुल करवा सोनवां के हार रूपवा मनवां मोहेला…………………….‘‘ वाला गीत सुनाकर लोगों से इसके बदले श्री मिश्र के लिए वोट देने की अपील की।
रोड शो में जयपाल सिंह, प्रो0राम जी सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, सुधाकर त्रिपाठी, शिवभूषण सिंह, अतुल दीक्षित, मनीष शुक्ला, प्रदीप भार्गव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, राजीव मिश्रा, आकाश दुबे, वीरू जसवानी, अनूप सिंह, पार्षद सरोज कुमारी, पूर्व सभासद सुधीर मिश्रा, रीता गुप्ता, पुष्पा शर्मा, अन्जूराम चन्दानी, यविमला सिंह, प्रतिभा सिंह, रूमाना सिद्दकी, भृगुनाथ शुक्ला, सुधा द्विवेदी, दीपिका,रोहित पाण्डेय, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in