Categorized | लखनऊ.

श्री प्रमोद तिवारी जी की फ्लीट में चल रही गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मारी

Posted on 14 February 2012 by admin

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी जी की फ्लीट में चल रही गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मारी, सौभाग्यवष श्री तिवारी के दूसरी गाड़ी में सवार होने के कारण वह बाल-बाल बच गये। इस दुर्घटना से यह साबित होता है कि यह मात्र दुर्घटना नहीं बल्कि साजिष प्रतीत होती है। इस सम्बन्ध में श्री तिवारी के सुरक्षाकर्मियों द्वारा थाना लालगंज मंें मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज श्री तिवारी अपने काफिले के साथ चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, उसी बीच अमावां, थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ के नजदीक एक ट्रक ने उनके काफिले में चल रही दूसरे नम्बर की गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें कहीं न कहीं किसी तरह की साजिष है क्योंकि अमूमन श्री तिवारी दूसरे नम्बर की ही गाड़ी में बैठते हैं, संयोग था कि आज सुरक्षाकर्मियों के कहने पर श्री तिवारी तीसरे नम्बर पर चल रही गाडी पर बैठे थे।
यह भी ज्ञात हुआ है कि ट्रक चला रहे व्यक्ति पर पहले से ही फतेहपुर, इलाहाबाद तथा प्रतापगढ़ में लगभग 18संगीन मुकदमें दर्ज हैं। ऐसे में इस तरह के व्यक्ति से हुई टक्कर को मात्र दुर्घटना मान लेना उचित नहीं है।
श्री सिंह ने कहा कि जिस तरह से चुनाव के दौरान ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मारी है, यह चुनावी रंजिष या व्यक्तिगत द्वेषवष किया गया कृत्य मालूम होता है, इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करायी जाय।
श्री सिंह ने कहा कि उन्होने उक्त घटना की उ0प्र0 के पुलिस महानिदेशक एवं प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को समुचित कार्यवाही किये जाने हेतु पत्र भेजकर आग्रह किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in