Categorized | लखनऊ.

मौजूदा सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार

Posted on 14 February 2012 by admin

केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि पांच वर्ष के सरकार में हुई अनियमितताओं को ईमानदारी लिखने में पाॅच सौ साल भी कम पड़ेंगे।
इस्पात मंत्री श्री वर्मा आज डालीगंज स्थित रामाधीन कालेज के निकट कांग्रेस प्रत्याशी डा. नीरज बोरा के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। साढे़ आठ हजार करोड़ के एनआरएचएम घोटाले की दोषी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जिन पैसों से जच्चा-बच्चा, गरीबों, पिछड़ों और खासकर दलित परिवारों को स्वास्थ्य सुविधायें दी जानी थीं उन पैसों की बन्दरबांट की गयी तथा रास्ते में रूकावट बने अधिकारियों को मौत के घाट उतार दिया गया। जेल में हत्या हुई, अंधेरगर्दी की ऐसी पराकाष्ठा जिससे देश का सबसे बड़ा राज्य पिछड़ेपन की दलदल में धंसने लगा। उन्होंने सपा और भाजपा को भी खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि इन्होंने जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डा. बोरा को भारी बहुमत से जिताकर पार्टी का हाथ मजबूत करने की अपील की।
ठाकुरगंज चैराहे पर कांग्रेस प्रत्याशी डा. नीरज बोरा के ही समर्थन में हुई दूसरी जनसभा को केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के अतिरिक्त कांग्रेस की स्टार प्रचारिका सुश्री नगमा ने भी सम्बोधित किया। सुश्री नगमा ने कहा कि यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी की तरह ही कांग्रेस महासचिव राहुल के मन में भी पद की लालसा नहीं अपितु गांधी परिवार की परम्परा निभाते हुए देश के सर्वांगीण विकास की सोच रखते हैंे। उन्होंने कहा कि लखनऊ को स्वस्थ्य-खुशहाल और हसीन बनाने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार को जिताना जरूरी है।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी डा. नीरज बोरा ने कहा कि सूबे की राजधानी होने के बावजूद इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वालों ने विकास का काम नहीं कराया। साम्प्रदायिक उन्माद भड़काकर अवध की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द्र को मिटाने का षड्यन्त्र रचने वालों को इस बार जनता मुॅहतोड़ जवाब देगी।
जनसभा को वरिष्ठ कांग्रेसी अनुसूइया शर्मा, बृजेश गुप्ता ‘चंचल’, अमरनाथ अग्रवाल, शाहकार अब्बास जैदी, राजेन्द्र पाण्डेय, आर.बी. सिंह एडवोकेट, पार्षद शैलेन्द्र तिवारी आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डी.पी. बोरा, जगदीश अग्रवाल, नवीन जायसवाल, कृष्ण कुमार शुक्ला, मीनाक्षी श्रीवास्तव, शाबिर अली, सूर्यभान यादव, ठाकुर प्रसाद तिवारी, सज्जाद हुसैन सिद्दीकी, मो. इफ्तिखारूल हक़, श्याम नारायण तिवारी, अक्षय शुक्ला, डा. सुमेर यादव, डा. राकेश सिंह, समद खान, शरीफ खान, प्रतिमा अवस्थी, रमा सिंह, डा. सनाउल हक, मो. सैफ उस्मानी सैफी, अतुल सिंह, राधेश्याम बाजपेयी, राम दुलारे चैधरी, सुल्तान गाजी जाहिद गाजी, सूर्यकान्त मिश्रा, गंगा सिंह एडवोकेट, मो. उस्मान, डी.डी. शुक्ला, अजीत अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, आनन्द गुप्ता सहित भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने ‘जय हो’ के नारे के साथ कांग्रेस प्रत्याशी डा. नीरज बोरा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। सभा स्थल पर धनराज सोनकर के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने बसपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in