Categorized | UP Elections

बसपाराज के पांच सालो में प्रदेश में कहीं कोई विकास नहीं हुआ है

Posted on 15 February 2012 by admin

14-02-a समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि बसपाराज के पांच सालो में प्रदेश में कहीं कोई विकास नहीं हुआ है। यूपी में भ्रष्टाचार के साथ अत्याचार भी बढ़ा है। एक लाख से ऊपर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न झूठे मुकदमे ंदर्ज कर किया गया है। मुख्यमंत्री ने रूपए गिनने के अलावा कोई काम नहीं किया है।
श्री यादव हरदोई, फर्रूखाबाद और कन्नौज में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। यहां उन्होने जनता से सभी समाजवादी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अगर पत्थरों पर 40 हजार करोड़ रूपया खर्च करने के बजाए विकास कार्यो में लगाया गया होता तो उत्तर प्रदेश देश का सबसे विकसित प्रदेश बन जाता। मुख्यमंत्री ने तीन-तीन बार पत्थर बदलवाएं है। पत्थर लगाने के बाद तुडवाने और फिर लगाने का खेल चल रहा है। जनता की गाढ़ी कमाई कीमतों पत्थरों पर लुटाई जा रही है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार बनने पर किसानों का खास ख्याल रखा जाएगा। किसानो का 50 हजार रूपया तक का सहकारी बैंक का  कर्जा माफ होगा। किसान की जमीन बकाया होने पर भी नीलाम नहीं होगी। चार प्रतिशत पर किसानों को सहकारी समितियों से कर्जा मिल सकेगा। नौजवानों को रोजगार नहीं तो बेकारी भत्ता दिया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि किसानों को 20घंटे और उद्योगों को 24 घंटे बिजली दी जाएगी। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की दुव्र्यवस्था और भ्रष्टाचार की वजह से एक भी उद्योगपति प्रदेश में पूंजीनिवेश करने या नया उद्योग लगाने के लिए नहीं आया है। समाजवादी पार्टी सरकार के समय बड़े बड़े उद्योगपति आते रहते थे। उद्योग न होने और किसानों को फसल की लाभकारी कीमत न मिल पाने से प्रदेश काफी पीछे चला गया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के समय किसानों पर सबसे कम कर्ज था आज किसान पर सबसे ज्यादा कर्ज हो गया है। यूपी वालों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
14-02-b श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा मुफ्त करेगी। गम्भीर बीमारियों का इलाज मुफ्त होगा। कन्या विद्याधन फिर दिया जाएगा।  स्कूल कालेज में पढ़ने वाली लड़कियों को चिकित्सकीय सुविधाएं मुफ्त में दी जाएगी। उन्होने कहा हमने 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किया था उन्हें नौकरी भी मिली। बसपा सरकार ने आते ही इसे रद्द कर दिया। मदरसों से तकनीकी शिक्षा के लिए विशेष बजट का समायोजन किया जाएगा। मुस्लिमों के कब्रिस्तानों की भूमि पर अवैध कब्जे को रोकने के लिए और भूमि की सुरक्षा के लिए बजट में स्पेशल पैकेज की व्यवस्था की जाएगी। दरगाहों को संरक्षण एवं विकास हेतु दरगाह एक्ट बनाया जाएगा एवं राज्य में स्थित सभी दरगाहों के विकास हेतु स्पेशल पैकेज आवंटित किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in