Categorized | UP Elections

भाजपा का शासन आएगा तो भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में होगी

Posted on 15 February 2012 by admin

r4हुसैनगंज/फतेहपुर/लखनऊ 14 फरवरी 2012, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज हुसैनगंज फतेहपुर, में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आने पर कांग्रेस पार्टी यह कह रही है कि उत्तर प्रदेश में बसपा का हाथी केन्द्र का पैसा खा रहा है। साढ़े चार सालों तक कांग्रेस चुप रही। अब कांग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी को हाथी का पैसा खाना दिखाई दे रहा है। जनता पूछना चाहती है कि साढ़े चार साल तक कांग्रेस पार्टी क्या कर रही थी ?
श्री सिंह ने कहा कि एक तरफ केन्द्र में कांग्रेस पार्टी सपा-बसपा से समर्थन लेती है और उ॰प्र॰ में आकर इन दोनों पार्टियों का विरोध करने का स्वांग रचती है। कांग्रेस की यह नाटकबाजी बंद होनी चाहिए। यदि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में वाकई गंभीर है तो राष्ट्रपति से चिट्ठी लिख कर दे कि केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार सपा और बसपा की मदद से सरकार नहीं चलाएगी। उन्हांेने कहा कि बसपा के कुशासन से मुक्ति देने के लिए केवल भाजपा ही सक्षम है। भाजपा के शासन में कानून एवं व्यवस्था का राज था। जबकि सपा एवं बसपा के शासन काल में आतंक एवं लूट को खुली छूट मिल जाती है। भाजपा का शासन आएगा तो भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में होगी।
पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आम जनता महंगाई के तले कराह रही है। कांग्रेस पार्टी के लोग महंगाई के मुद्दे पर चुप हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने दावा किया था कि सौ दिनो के भीतर महंगाई पर काबू पा लिया जाएगा। हजार दिन पूरे होने वाले हंै मगर महंगाई कम नहीं हुई है। श्री सिंह ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार की अपनी विफलताओं की तरफ से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने मजहब आधारित आरक्षण का मुद्दा उछाला है। उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार गरीबी हो इस पर कोई विवाद नहीं है मगर मजहब के आधार पर आरक्षण देश को एक और विभाजन की तरफ ले जाने वाला कदम है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in