Categorized | UP Elections

बैंक एवं मोबाइल कंपनियांॅ मतदाता जागरूकता में सक्रिय भागीदारी निभायेंगे

Posted on 15 February 2012 by admin

सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता योजना के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता बैठक सम्पन्न

सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता योजना के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता हेतु आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई।
उत्तर प्रदेश की संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनीता सी. मेश्राम ने आज यहाॅं बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंक अपने ग्राहकों को ई-मेल/एसएमएस द्वारा मतदान हेतु प्रेरित करेंगे तथा अपनी शाखाओं में संबंधित पोस्टर, होर्डिंग आदि लगाकर ग्राहकों में मतदान करने हेतु जागरूकता लायेंगेे। उन्होंने बताया कि बैंक अपने ए.टी.एम. पर मतदाता जागरूकता संबंधी सामग्री का डिस्प्ले भी करेंगे।
श्रीमती अनीता सी. मेश्राम ने बताया कि इसी प्रकार मोबाइल कंपनियाॅं भी अपने ग्राहकों को मतदाता जागरूकता एवं मतदान करने से संबंधित रिंगटोन एवं मतदान जागरूकता संबंधी मैसेज भी देंगे। लखनऊ मैनेजमेन्ट एसोशिएशन लखनऊ, कालेज के बच्चों द्वारा अधिक से अधिक मतदान करने हेतु विभिन्न टोलियों में मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करंेंगे। उन्होंने कहा कि बैंकों, मोबाइल कंपनियों एवं अन्य संस्थाओं की भागीदारी से  निश्चित तौर पर मतदान में वृद्धि होगी।
बैठक में जिलाधिकारी, लखनऊ, एसबीआई, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, देना बैंक, कैनरा बैंक, यूनियन बैंक, यूको बैंक के अधिकारियों के साथ ही साथ, मोबाइल कंपनियों के अधिकारी, एलएमए, मोटीवेटर मैनेजमेन्ट एसोशिएशन के अतिरिक्त अन्य क्लब के प्रतिनिधि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in