Categorized | UP Elections

माई वोट माई वेलेन्टाइन की थीम पर आधारित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Posted on 15 February 2012 by admin

उत्तर प्रदेश की संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनीता सी. मेश्राम ने कहा है कि समाज में नवयुवक ही नई परम्पराओं का वाहक होता है। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2012 में प्रथम तथा द्वितीय चरण में हुए मतदान के रिकार्ड को तोड़ने के लिए राजधानी के युवा मतदाताओं को न केवल अपना वोट डालना होगा बल्कि सभी को वोट डालने के लिए प्रेरित भी करना होगा। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा चलाये गये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के बेहतर परिणाम सामने आये हैं। आज लखनऊ विश्वविद्यालय, एनएसएस तथा इलाहाबाद बैंक के संयुक्त प्रयास से जो आयोजन किया गया है उसने मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की मूल अवधारणा को ही बदल दिया है।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज जय नरायन इण्टर कालेज के प्रांगण में ‘‘माई वोट माई वेलेन्टाइन’’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि दिल के आकार पर बनाई गयी इस थीम की परिकल्पना नौजवानों की बदलती सोच का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आज इस अवसर पर जुटे नौजवान मतदाता अपने तथा अपने परिवार के वोट डलवाने के साथ ही अधिक संख्या में दूसरों का मतदान भी करायेंगे। उन्होेंने नवयुवकों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका आह्वान किया है कि चैथे चरण के मतदान को एक रिकार्ड मतदान बनाने में जुट जायेंगे।
लखनऊ के जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार सागर ने इस मौके पर सभी नवयुवकों से आह्वान किया कि वह इस मुहिम को जारी रखते हुए लखनऊ में मतदान के प्रतिशत का रिकार्ड बनायें। उन्होंने कहा कि इस अभियान से जुड़े छात्र-छात्राओं ने लगभग 30 हजार लोगों से सम्पर्क किया है। उनकी मेहनत का परिणाम 19 फरवरी को जरूर दिखेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in