Categorized | लखनऊ.

स्वच्छ शासन के लिये उत्तर प्रदेश का आवाम इस बार रिकार्ड मतों से भाजपा को चुनेगा

Posted on 15 February 2012 by admin

उत्तर प्रदेश मे भाजपा के चुनाव प्रचार के लिये लखनऊ आये छत्तीगढ़ के मुख्यमंत्री डा0 रमन सिंह ने एक विशेष भेंट में बताया कि उत्तर प्रदेश में भी इस बार भारतीय raman-cm-chattishgarजनता पार्टी की लहर चल रही है। चुनावी रैली में जनता का भारी जंन सैलाब बता रहा है कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन होने वाला है। डा0 सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी तो वह सरकार, गरीबों, मजदूरों और छात्रों के लिये एक नई विकास की राह बनायेगी। छत्तीगढ़ में जिस तरह गरीबों के लिये एक रूपये किलो चावल और एक रूपये किलो नमक उपलब्ध कराके तीस लाख से अधिक गरीबों के जीवन में खुशियाली लाने के साथ-साथ जीरो कट बिजली की व्यवस्था करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उसी तरह भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में भयमुक्त, गुण्डामुक्त, उगाहीमुक्त, विकासयुक्त, सुशासन वाली सरकार जनता को देगी। छत्तीगढ़ जैसे छोटे राज्य ने अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार करने में जो कदम बढ़ाये उन कदमों से आम और खास का फर्क मिट गया है। उत्तर प्रदेश में भी सपा और बसपा की सरकारों ने यहां की जनता को जी भर कर लूटा है। दोनों पार्टियों की सरकारें प्राईवेट लिमि की कम्पनी की तरह सिर्फ अपने परिवार का विकास करने में लगी रही इसी लिये यहां के दोनों  पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री आय से अधिक सम्मत्ति के मामले में फंसे हुये है। स्वच्छ शासन के लिये उत्तर प्रदेश का आवाम इस बार रिकार्ड मतों से भाजपा को चुनेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in