Categorized | UP Elections

सभी ने जनता के दुःख को छोड़कर अपनो का बैंक बैलेंस बढ़ाने का ही काम किया है

Posted on 15 February 2012 by admin

जनता दल  (यू0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 शरद यादव जी प्रदेष में रोजाना 4-5 विधानसभाओं में चुनाव प्रचार कर रहे है । वे अपने सम्बोधन में कह रहें है कि उत्तर प्रदेष में अब तक जितनी पार्टियों ने राज किया सभी ने जनता के दुःख को छोड़कर अपनो का बैंक बैलेंस बढ़ाने का ही काम किया है । जनता दल (यू0) की सरकार आई तो छः माह में गुण्डा राज और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेष बनेगा । उन्होंने कहा है कि हम वायदों की झड़ी न देकर जनता की जरूरतों को पूरा करेंगें । उन्होंने कहा कि देष व प्रदेष में घोटालों की बाढ़ आई है, काॅग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कुम्भ्कर्ण तो केवल छः माह तक सोता था लेकिन काॅग्रेस तो पिछले 40 साल तक सोती रही है । उन्होंने बसपा पर भी प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानोें की अधिकाॅष जमीनों को बिल्डरों को बेंच दिया । उन्होंने बिहार पर बोलते हुए कहा कि बिहार को गुण्डों का राज कहा जाता था अब वहाॅ गुण्डे जेल में हैं । और बिहार तरक्की के रास्ते पर चल रहा है । मा0 शरद यादव जी की सभा में जन शैलाब उमड़ रहा है । मा0 शरद यादव जी दिनाॅंक 15.02.2012 को रमाबाई नगर जनपद की अकबरपुर रनिया विधानसभा, सिकन्दरा विधानसभा, जालौन जनपद की माधौगढ़ विधानसभा, उरई विधानसभ एवं कालपी विधान सभाओं में जनसभांए करके पार्टी के प्रत्याषियों के पक्ष में प्रचार करेंगें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in