Categorized | लखनऊ.

कांगे्रस मजहबी आधार पर आरक्षण कर समाज को बांट रही है

Posted on 13 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष (राज्यसभा) अरूण जेटली ने कहा कि कांगे्रस मजहबी आधार पर आरक्षण कर समाज को बांट रही है। कांगे्रस वोट बैंक की राजनीति के लिए घृणित खेल खेल रही है। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर ए-ब्लाक इंदिरानगर, लखनऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांगे्रस के इस खेल में सपा-बसपा भी शामिल हो गए हैं। उ0प्र0 में सपा, बसपा के शासन में काफी समानता रही। सपा के शासन में गुंडाराज था, तो बसपा के शासन में भारी भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था रही। उन्होंने कहा कि जनता बसपा के शासन से मुक्ति चाहती है।
श्री जेटली ने कहा कि उ0प्र0 में कांगे्रस को अपने नए साथी की तलाश है। केन्द्र के समर्थन के लिए सपा-बसपा दोनों ही दल तत्पर रहते हैं। उन्होंने सपा-बसपा-कांगे्रस तीनों ही दलों को उ0प्र0 की बदहाली के लिए जिम्मेदार भी ठहराया। उन्होंने कहा कि पहले दो चरणों का चुनाव हो चुका है। बसपा काफी पीछे है। कांगे्रस केवल मीडिया में ही दिख रही है। भाजपा जीत रही है। श्री जेटली ने सभा में उपस्थित जनता से लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट से श्री कलराज मिश्र को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि केन्द्र की कांगे्रस सरकार में लगातार घोटाले हो रहे हैं। महंगाई आसमान छूं रही है। प्रधानमंत्री का अर्थशास्त्र महंगाई रोकने में असफल हो चुका है। श्री मिश्र ने कहा कि कांगे्रस-सपा-बसपा मजहबी आरक्षण की बात कर देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान सभा में सरदार पटेल ने मजहबी आरक्षण का विरोध किया था। बावजूद इसके कैबिनेट मंत्री सलामान खुर्शीद मजहबी आरक्षण करने की घोषणा कर रहे हैं। चुनाव आयोग की भी उन्हें परवाह नही है।
श्री मिश्र ने कहा कि प्रदेश में सपा की सत्ता में बाहुबलियों की चलती थी। बसपा के शासन में भ्रष्टाचारियों को खुली छूट मिली। प्रदेश की बसपा सरकार ने कुख्यात कारनामों के लगातार नए-नए रिकार्ड बनाए हैं। जनता अब बदलाव चाहती है। जनता सपा के गुण्डाराज को वापस भी नहीं आने देना चाहती। उन्होंने कहा कि भाजपा की एकमात्र विकल्प है। जो सुशासन दे सकती है।
सभा को महापौर डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, उत्तराखंड के पूर्व सांसद मनोहर कान्त ध्यानी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव ने भी संबोधित किया। सभा में मुख्य रूप से प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिनेश दुबे, हीरो बाजपेई, अमित पुरी, शैलेन्द्र शर्मा अटल पंकज सिंह, भृगुनाथ शुक्ल,, संदीप पाठक, संजय राठौर,, आकाश दुबे, राकेश सिंह, मनोज डिंगर, अखिलेश गिरि, जितेन्द्र बाल्मीकी, वेदप्रकाश, स्वराज्य कृष्ण दलेला, रवि धवन आदि शामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in