Categorized | लखनऊ.

जन्म दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया

Posted on 13 February 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री चैधरी अजित सिंह का 73वाँ जन्म दिवस आज रालोद कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश मंे संकल्प दिवस के रूप में मनाया। केक काटा, मिठाइयां बाटी और एक दूसरे को बधाइयां देते हुए चैधरी अजित सिंह के दीर्घायु जीवन की कामना की।
लखनऊ मंे प्रदेश मुख्यालय पर रालोद महासचिव व प्रवक्ता अनिल दुबे ने चैधरी अजित सिंह के 73वें जन्म दिवस पर उनके जन्म दिन का केक काटकर उनके शतायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जन्म दिवस पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अनिल दुबे ने कहा कि रालोद अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह ने उ0प्र0 मंे व्याप्त कुशासन और भ्रष्टाचार को प्रदेश से समाप्त कर प्रदेश की जनता को स्वच्छ पारदर्शी सुशासन देने व खेत खलिहान, गांव गरीब की खुशहाली का वादा किया है उनके वादे को पूरा करने के लिए प्रदेश में रालोद और कांग्रेस गठबन्धन की सरकार बनना जरूरी है इसलिए रालोद कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में प्रदेश की भ्रष्ट, तानाशाही व कुव्यवस्था फैलाने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने और कांग्रेस रालोद के साझा उम्मीदवारों को प्राण-प्रण से जिताने में युद्ध स्तर पर जुट जाएं। यही चैधरी अजित सिंह को जन्मदिन का उपहार है। समारोह मंे सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश से बसपा की अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने और चैधरी अजित सिंह द्वारा गरीबों, शोषितों व किसानों के लिए किए जा रहे संघर्ष को मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रालोद महासचिव श्री वसीम हैदर, श्री के0के0 त्रिपाठी, युवा रालोद महासचिव श्री संजयलाल बाल्मीकि, श्री मनोज सिंह चैहान, श्री उमर अली, श्री वीरेन्द्र वर्मा, श्री एम0ए0 आरिफ, श्रीमती रमावती तिवारी, श्री शफीक सिद्दीकी, आशीष शुक्ला, श्रीमती तारावती सोनी, श्रीमती बसुधा सिंह, श्रीमती अनीता यादव, श्री तारिक सिद्दीकी एडवोकेट, राव इकबाल मोहम्मद खान एडवाकेट, श्री हरपाल सिंह यादव, शैलेन्द्र शर्मा, श्री जमीर अहमद एडवोके, श्री मुर्तजा खां आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in