Categorized | लखनऊ.

नाबालिग दलित बालिका के परिवार जनों से मुलाकात की

Posted on 13 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी, की राष्ट्रीय मंत्री वाणी त्रिपाठी हरदोई जिले की शाहाबाद तहसील में जाकर बलात्कार की शिकार पीडि़त नाबालिग दलित बालिका के परिवार जनों से मुलाकात की। पीडि़त लड़की के परिवार जनों ने बताया, कि बालिका उस वक्त घर पर अकेली थी। और आरोपी ने घर में घुसकर लड़की के साथ बलात्कार किया। परिवार जनों ने बताया कि आरोपी को वहां के स्थानीय बसपा विधायक का संरक्षण प्राप्त। और आरोपियों द्वारा लगातार उनकों केस वापस लिये जाने के लिए विधायक के लोगों द्वारा धमकियां दी जा रही है। सुश्री वाणी त्रिपाठी ने घटना को शर्मनाक बताते हुये इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। और कहां कि भारतीय जनता पार्टी आरोपी को सजा दिलाये जाने के लिए लड़की के परिवार वालों का पूरा साथ देगी। और पीडि़त बालिका को न्याय दिलाकर रहेगी। उन्होंने कहा कि यह घटना पार्टी के लिए कोई राजनैतिक विषय नहीं है। और न ही वह घटना का राजनीतिककरण करना चाहती है। और हमारी पार्टी चुनाव के बाद भी पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने में पूरा सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में यह बलात्कार की सातवीं घटना है। और आरोपियों को बसपा विधायक का संरक्षण प्राप्त है।

सुश्री त्रिपाठी ने इसके उपरान्त हरदोई मेें एक प्रेस कान्फ्रेस को सम्बोंधित किया। उन्होंने कहा, कि यह चुनाव उत्तर प्रदेश के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस प्रदेश की जनता को यह तय करना है कि व जाति की राजनीति करने वाले दलों को महत्व देती है, या विकास की राजनीति करने वालों को, उन्होंने कहा, कि प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी महिलाओं के साथ और उसमें भी विशेष रूप  से दलित महिलाओं के साथ बलात्कार और अपराध बढ़ते जा रहे है। परन्तु यहा कि महिला मुख्यमंत्री अपनी मुर्तिया लगवाकर अपने को देवी साबित करना चाहती है। और दलित वर्ग का इस्तेमाल केवल वोट बैंक के लिए करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बसपा की उगाही सपा की गुण्डई और कांग्रेस की मंहगाई को देखने के बाद यह स्पष्ट हो गया है, कि जनता की भलाई बस भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लडाई और केन्द्र में मलाई की नीति ने तीनो दलों की कलाई जनता के सामने खोल कर रख दी है। और जनता इसका जवाब इन विधानसभा चुनावों में इन दलों को देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in