Categorized | लखनऊ.

समाज के हर वर्ग के मान सम्मान और सुरक्षा पर ध्यान होगा

Posted on 12 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने मतदाताओं से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की इच्छा जताई। उन्होने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार आदर्श सरकार होगी जहां गुण्डे, माफिया जेल में होगें या राज्य के बाहर होगें। बसपाराज की तरह जमीनों पर अवैध कब्जे नहीं होगें। भूमाफियाओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी। समाज के हर वर्ग के मान सम्मान और सुरक्षा पर ध्यान होगा।
श्री यादव यहां बख्शी का तालाब इन्टर कालेज का मैदान, लखनऊ में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने आज तहसील ग्राउण्ड, मलिहाबाद, लखनऊ के अतिरिक्त हरदोई जनपद में हरपालपुर थानांतर्गत ग्राम ककरा का मैदान की जनसभाओं में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अगर सभी समाजवादी पार्टी समर्थकों के वोट पड़ गए तो सभी विपक्षियों की जमानतें जब्त हो जाएगी। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मुसलमानों को आरक्षण मिलेगा और इसके लिए केन्द्र पर भी दबाव बनाया जाएगा। किसानों को मुफ्त पानी सिंचाई के लिए नहर और टयूववेल से दिया जाएगा। किसानों और बुनकरों को समान लाभ मिलेगें। किसानों को सहकारी समितियों से 4 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिलेगा। उनके 50 हजार के कर्ज माफ होगें।
श्री यादव ने कहा कि बसपा सरकार ने सिर्फ तीन काम किए हैं एक रूपए गिनना, दूसरा जमीनों पर कब्जा करना और तीसरा झूठे मुकदमे लगाना। एक लाख समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें लगाकर जेल भेजा गया। उन्होने घोषणा की कि सरकार में आते ही झूठे मुकदमे रद्द किए जाएगें। नौजवानों को सरकारी सेवाओं में भर्ती उम्र 35 वर्ष होगी और उसके बाद भी बेकारो को बेकारी भत्ता में एक हजार रूपया दिया जाएगा।
समाजवादी पार्टी प्रमुख ने याद दिलाया कि वे अपने वायदे निभाने में कभी पीछे नहीं रहे हैं। समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार में जो योजनाएं चलाईं गई और काम किए उनका अनुसरण दूसरे प्रदेशों की सरकारें कर रही हैं। पंजाब, मध्य प्रदेश में हमारी योजनाएं लागू की गई हैं और महाराष्ट्र में भी कोशिश हो रही है। समाजवादी पार्टी की इस बार सरकार बनेगी तो नौजवानों, व्यापारियों, किसानों, अल्पसंख्यकों का भला होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in