Categorized | लखनऊ.

केन्द्र से कभी भी अलग हो सकती है तृणमूल - जेटली

Posted on 12 February 2012 by admin

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अरूण जेटली ने आज यहाँ एक सभा में कहा कि केन्द्र की संप्रग सरकार कमजोर हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के कांग्रेस से सैद्धांतिक मतभेद हैं।  तृणमूल कभी भी सरकार से अलग हो सकती है।  श्री जेटली हलवासिया कोर्ट में मध्य विधानसभा क्षेत्र एवं लखनऊ उ0 क्षेत्र प्रत्याशी अशुतोष टंडन के प्रत्याशी श्री विद्या सागर गुप्त के समर्थन में व्यापारी व वैश्य समाज की एक सभा तथा जानकीपुरम की एक विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। श्री विद्यासागर गुप्त ने श्री जेटली का स्वागत किया तथा सभा का संचालन भाजपा नेता श्री सुधीर एस. हलवासिया ने किया।
नेता प्रतिपक्ष श्री जेटली ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण तृणमूल कांग्रेस केन्द्र की संप्रग सरकार से अलग होने का कभी भी फैसला कर सकती है। कांग्रेस और त्रृणमूल के बीच सैद्धान्तिक मतभेद हैं।  खुदरा व्यापार क्षेत्र में विदेशी पूंजी निवेश के सवाल पर तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी के साथ है।
भाजपा नेता ने कहा कि सपा-बसपा जातीय राजनीति करती हैं।  इनका कोई सि(ांत नहीं है।  कांग्रेस इनकी कमजोरी का फायदा उठाती है। सपा-बसपा के समर्थन से ही केन्द्र सरकार चल रही है।  परमाणु समझौते के सवाल पर समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस का समर्थन कर देश को खतरे में डाल दिया है।
आतंकवाद के सवाल पर जेटली ने कहा कि बटाला हाउस काण्ड की जिम्मेदार इण्डियन मुजाहिदीन, सिमी का दूसरा रूप है।  सुरक्षा ऐजेन्सियों और पुलिस ने बटाला एनकाउंटर में आतंकी संगठन की कमर तोड़ दी।  परिणामस्वरूप दो वर्षों तक देश में कोई आतंकी घटना नहीं हुई।  लेकिन कहा जा रहा है कि बटाला काण्ड की विडियो फुटेज देखकर सोनिया गांधी की आखों में आंसू आ गये।  जेटली ने सवाल किया कि सन् 1984 के सिख दंगों, संसद पर हमले और मुम्बई बम कांड पर सोनिया क्यों नहीं रोई?
श्री जेटली ने कहा कि भाजपा साफ-सुथरी सरकार देने में सक्षम है।  अटल जी की 6 साल की सरकार में किसी मंत्री पर कोई आरोप नहीं रहा।  बिहार उदाहरण है कि भाजपा विकास की केवल बात ही नही करती बल्कि काम भी करती है।  बिहार में विकास की बयार चल रही है, गुण्डे-माफिया भाग गये हैं।
इसके पूर्व कम्प्यूटर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय शुक्ला व प्रवीन खन्ना के साथ दर्जनों लोगों ने भाजपा नेता के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in