Categorized | लखनऊ.

मंत्रियों को तुरन्त बर्खास्तगी की मांग

Posted on 11 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी की मांग है कि लोकायुक्त जांच के दायरे में आए। नसीमुद्दीन सिद्दीकी तथा रामवीर उपाध्याय को तत्काल वर्खास्त किया जाना चाहिए। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने आज समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बसपा सरकार को अपने नैतिक दायित्वों का बिल्कुल अहसास नहीं है। श्री तिवारी ने कहा कि पी0डब्लू0डी0 के अधिशाषी अभियन्ता ने लोकायुक्त को दिए गए अपने बयान में उर्जा मंत्री की पत्नी व पी0आर0ओ0 को 154 ठेके दिए जाने की बात आश्चर्यजनक है। इसी तरह आबकारी व अन्य विभागों में सरकार में नम्बर दो नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर अनेक आरोप लगे हैं। इन सभी मंत्रियों पर जहां गम्भीर आर्थिक कदाचार के आरोप हैं वहीं आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में भी इन सबके विरूद्ध गम्भीर शिकायतें हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने महामहिम राज्यपाल से इन मंत्रियों को तुरन्त बर्खास्तगी की मांग की है। श्री तिवारी ने कहा कि बसपा सरकार के कुकृत्यों का जवाब जनता देने जा रही है। बसपा किसी भी कीमत पर सत्ता में वापस आने वाली नहीं लेकिन बसपा सरकार के कुकृत्यों की कानूनी और सामजिक सजा भी उन्हें मिलनी चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता ने चुनाव आयेग से यह भी मांग की है कि सत्ता दल के बस्ती जनपद के पदाधिकारी के यहां हथियारों का जखीरा व भारी मात्रा में कैश बरामद होने की घटना को संज्ञान में तत्काल लेकर बसपा के विरूद्ध कार्यवाही करनी चाहिए। श्री तिवारी ने कहा कि बसपा पार्टी व सरकार दोनों के चरित्र का पर्दाफाश आम आदमी के सामने हो चुका है। उ0प्र0 की जनता इसका सही जवाब बसपा व सपा जैसे दलों को देने वाली है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in