Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस पुरानी बातों को सामने ला रही है

Posted on 10 February 2012 by admin

vinay-2भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने आज पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संम्बोधित करते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री और गुलजारी लाल नन्दा को छोड़कर सभी कांग्रेसियों ने देश को लूटा है और अलगाववाद को बढ़ावा दिया है तभी से आतंकवाद पनपा। उन्होने कहा कि जिनको धर्म के आधार पर आरक्षण चाहिए वो पाकिस्तान चला जाय उनके लिए भारत में कोेई जगह नहीं है। ये काम कांग्रेस पार्टी के लोग कर रहे है।
सलामान खुर्शीद के बयान ’बटाला हाउस इन्काउंटर की फोटो देखकर सोनिया गांधी रो पड़ी थी’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री कटियार ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को ये बात अभी क्यों याद आई ? बाटला एंकाउंटर में इंस्पेक्टर मोहन शर्मा शहीद हुए, संसद पर हमले पर कई सिपाही मारे गए, मुम्बई ताज हमले में कई बेगुनाहों की जांन गई, मुम्बई रेल और स्टेशन पर आतंकी घटना में कई लोगों के मारे जाने पर क्या कभी सोनिया गांधी कोेेेेे आंसू आए। श्री कटियार ने सवाल किया कि क्या सोनिया गांधी तब ही रोती हैं जब कोई आतंकी मारा जाता है व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तब नींद नहीं आती जब कोई आतंकी गिरफ्तार होता है। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरन्त त्यागपत्र देना चाहिए।
श्री विनय कटियार ने कहा कि आज मुस्लिमों को 18 फीसदी आरक्षण देने वाले कल उन्हंे 18 फीसदी अलग भूमि और राष्ट्र की मांग करने लगेंगे। कांग्रेस और सपा मुस्लिम वोट और मुस्लिम होम लैंड के लिए होड़ कर रहे है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में श्री कटियार ने कहा कि आज बीएसपी के पास से हथियारों के जखीरे बरामद हो रहे है। सपा भी जखीरे वाली पार्टी है। और कांग्रेस के पास आतंकियों की ब्रिगेड है। उन्हांेने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन जैसे मसलों से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस पुरानी बातों को सामने ला रही है। बीजेपी विपक्ष के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in