Categorized | UP Elections

कांग्रेस - चुनावी जनसभा

Posted on 10 February 2012 by admin

केन्द्रीय कोयलामंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल जी कल दिनांक 10फरवरी को प्रातः 10.45बजे रामपुर पहुंच रहे हैं, जहां श्री जायसवाल नूरमहल, रामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। तदुपरान्त 10.30बजे नूर महल, रामपुर में कांग्रेस जनसम्पर्क अभियान की बैठक में भाग लेंगे। तदुपरान्त अपरान्ह 2बजे रामइसमिल ग्राउण्ड, दोगपुरी टाण्डा, तह0 स्वार में कांग्रेस जनसम्पर्क अभियान में भाग लेंगे। इसके उपरान्त कानपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री बेनी प्रसाद वर्मा जी कल अपरान्ह 12.45बजे जौनपुर पहंुंच रहे हैं, जहां श्री वर्मा वि0स0 क्षेत्र 365-शाहगंज में, कमला देवी इंटर कालेज के मैदान, सुईथाकलां, में, अपरान्ह 2.15बजे वि.स. क्षेत्र-370 मडि़याहूं के सरदार पटेल पार्क का मैदान, शेखूपुर में कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

सांसद श्री राजबब्बर जी कल मध्यान्ह 12बजे मैनपुरी पहुंच रहे हैं, जहां बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों एवं घायल व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। इसके उपरान्त अपरान्ह 1.30बजे पुलिस लाइन्स फिरोजाबाद में कार्यकर्ता बैठक में भाग लेंगे। तदुपरान्त शिकोहाबाद में कार्यकर्ता बैठक में भाग लेंगे एवं सायं 6बजे लखनऊ पहुंचकर लखनऊ पश्चिम वि0स0 क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्री परवेज हाशमी, सासंद कल अपरान्ह 12बजे मुरादाबाद पहुंचकर जोनल ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लेंगे।
सांसद श्री राशिद अल्वी एवं श्री पी.एल. पुनिया तथा फिल्म स्टार श्री रविकिशन कल अपरान्ह 2बजे इलाहाबाद के वि0स0 क्षेत्र फूलपुर, अपरान्ह 3बजे वि.स. क्षेत्र हंडिया, सायं 4बजे विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in