Categorized | लखनऊ.

’’हमारा प्रयास एवं आपका विश्वास दिलायेगा मुझे विजय-कलराज मिश्र

Posted on 10 February 2012 by admin

img_8390भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कलराज मिश्र के समर्थन में इन्दिरानगर सेक्टर-17, सब्जी मण्डी स्वर्ण जयन्ती मार्केट के निकट जनसभा का आयोजन किया गया। श्री मिश्र ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज संवाद की कमी व अविश्वसनियता  से जननेता व जनता के बीच दूरियां बढ़ रही है। जिससे जनता के मन में नेता व राजनीतिक पार्टियों के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। श्री मिश्र ने कहा कि हमारे व आपके बीच का संवाद क्षेत्र के विकास में सहायक होगा। इसके बीच में किसी को आने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास और आपका हमारे प्रति विश्वास हमें इस क्षेत्र से भारी मतों से विजय दिलायेगा। कलराज मिश्र ने सभा में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे स्वंय व उनकी पार्टी हमेशा से महिलाओं का आदर व सम्मान करती आयी है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत व निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व मंे भी भाजपा दो राज्यों में भाजपा की महिला नेत्रियों को मुख्यमंत्री पद पर आसीन कर चुकी है।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए डा0 दिनेश शर्मा ने कहाकि कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति के कारण एक बार देश का बंटवारा हो चुका है। कांग्रेस ने एक बार पुनः धर्म के आधार पर मुस्लिम आरक्षण की बात करके हिन्दू व मुसलमानों को बांटने का कुचक्र रचा है जिसे भाजपा व उसके कार्यकर्ता सफल नहीं होने देगें। लखनऊ के सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टण्डन ने सपा के गुण्डाराज, बसपा व कांग्रेस के भ्रष्टाचार के काले कारनामों का खुलासा करते हुए कहा कि जनता ने मुलायम के गुण्डाराज से परेशान होकर परिवर्तन के तौर पर प्रदेश में मायावती की सरकार बनायी थी। परन्तु बसपा व कांग्रेस के भ्रष्टाचार व बढ़ती हुई मंहगाई से प्रदेश व क्षेत्र की जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। आज वो भाजपा की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। क्योंकि उसे विश्वास है कि भाजपा ही सुशासन लाकर उसे गुण्डाराज, भ्रष्टाचार, मंहगाई व अत्याचार के भंवर जाल से निजात दिला सकती है। जनसभा को जयपाल सिंह, अमितपुरी, प्रदीप भार्गव, दिलीप श्रीवास्तव, मनीष शुक्ला, भृगुनाथ शुक्ला, विनोद कुमार श्रीवास्तव, पंकज सिंह, सरोज कुमारी, निशा सिंह ने भी सम्बोधित किया। जनसभा मंे रामगोपाल मिश्रा, अशोक धवन, मयंक अग्रवाल, राकेश सिंह, योगेश चतुर्वेदी सोनू, संदीप पाठक, वीरू जसवानी, महेश दीवान, आकाश बाल्मीकि, पप्पू बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in