Categorized | लखनऊ.

गैर कांग्रेसी सरकारों ने आपको क्या दिया भूख और बेकारी- राज बब्बर

Posted on 06 February 2012 by admin

photo-of-raj-babbar-and-ashok-tanwarबसपा, सपा, भाजपा ने 22 वर्षो में आप लोगों को क्या दिया? भूख, बेकारी। अब परिवर्तन का समय आ गया है,कांग्रेस पार्टी प्रदेश की तस्वीर बदलना चाहती है,नौजवानों को रोजगार देना चाहती है।

यह बात फिल्म अभिनेता एवं सांसद राजबब्बर ने गौरा,मोहान,शफीपुर और बांगरमऊ में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश से बसपा सरकार जाने वाली है तो उसकी मुख्यमंत्री कहती हैं कि उसके 22मंत्री तथा सैकड़ों विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इसलिए उन्हें बसपा से बाहर कर रही हूं। वह इस भ्रष्टाचार से बच नहीं सकती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पद की लालसा नहीं है। वह प्रधानमंत्री बन सकते थे किंतु वह प्रदेश की खस्ताहाल से चिंतित हैं और वह प्रदेश को तरक्की पर लाना चाहते हैं। इस परिवर्तन में नौजवानों को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सपा तथा भाजपा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा-भाजपा के अंदरूनी गठजोड़ के कारण मैंैने सपा छोड़ी थी। कांग्रेस ने मुसलमानों को साढ़े चार प्रतिशत आरक्षण देने को कहा तो सभी पार्टियों के पेट में दर्द होने लगा। कांग्रेस अल्पसंख्यकों को उनका लाभ देना चाहती है। राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ही जनता का भला हो सकता है तथा विकास कार्य कराए जाएंगे। सभी को बिजली, पानी, शिक्षा सहित समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर नया कानून बनाया जाएगा,जिसमें सभी को बराबर का न्याय मिलेगा।

सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब प्रदेश में
व्याप्त कुशासन को और बर्दाश्त नहीं करेगी। बदलाव की इबारत लिखी जानी तय है क्योंकि प्रदेश का हर नागरिक राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार से आजिज आ चुका है, ऐसे में हर कोई अपना हाथ कांग्रेस के साथ जोड़ रहा है। यही कड़ी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सपने को साकार करते हुए प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएगी, तय है। तंवर ने कहा कि प्रदेश की आवाम खासकर दलितों की आवाज इस बहरी सरकार तक नहीं पहुंच रही है। केंद्र से राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन व अन्य योजनाओं का जो पैसा आ रहा है उसे इस सरकार के मंत्री खा रहे हैं। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा फिजूल खर्चो में प्रयोग किया गया। प्रदेश में बिजली संकट व सडक़ों की दशा बड़ी दयनीय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in