Categorized | लखनऊ.

बीजेपी किसी भी दूसरी पार्टी से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करेगी

Posted on 04 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ रही है। बीजेपी किसी भी दूसरी पार्टी से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करेगी। क्योकि भाजपा उत्तर प्रदेश की शासन सत्ता का  स्वाभाविक हकदार है। उन्होने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल उत्तर प्रदेश में भविष्य के लिएसुनहरे स्वप्न दिखा रहे हैं, लेकिन वह कांगे्रस के वर्तमान की चर्चा नहीं कर रहे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश के मलियाना कांड की चर्चा करते हुए कहा कि लोग 22 साल पुराने कांग्रेस सरकार को बुरा ख्वाब मानते है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी अपने भाषण में क्यों नहीं अपने आदर्श राज्य का जिक्र करते हंै ? क्योकि सत्य यह है कि कांग्रेस शासित राज्यों में आदर्श राज्य नहीं बल्कि भ्रष्ट राज्य कायम है। उन्होने कहा कि महाराष्ट्र क्यों पिछड़ गया है ? आंध्र प्रदेश पिछडने के साथ जल भी रहा है। राजस्थान के गोपालगड में 12 अल्पसंख्यकों की पुलिस की गोलियों से जाने गई ?  कांग्रेस सरकार हर जगह फ्लाप है चाहे वो राज्य हो या केन्द्र।
श्री शहनवाज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी भाजपा बिहार की तरह ही सरकार बनायेगी। उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा के अपराध का विकल्प बनी, घोटालों का विकल्प बनी पर बीजेपी विकास का विकल्प बनेगी अपराध या भ्रष्टाचार का नहीं।
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में शहनवाज हुसैन ने कहा कि अब संचार मंत्रालय सम्भालने वाले कपिल सिब्बल पहली बार चर्चा में तब आए जब वो संसद के अंदर एक भ्रष्टाचारी न्यायाधीश का बचाव कर रहे थे। और उनका ये सिलसिला आज भी जारी है। जो आज भी 2जी जैसे भ्रष्टाचार का बचाव कर रहे है। और 2जी में उन्होने जीरो लाॅस की बात कही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in