अब प्रदेश में बदलाव की लहर चल पडी है

Posted on 04 February 2012 by admin

प्रमुख मंत्री चैधरी अजित सिंह ने उत्तर प्रदेश चुनावों में जनता के जागरूकता की सराहना करते हुए कहा अब प्रदेश में बदलाव की लहर चल पडी है। प्रदेश की जनता मायावती शासन से त्रस्त हो चुकी है और बदलाव चाहती है।

इस मौके पर आल इंडिया युुनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के सांसद मौलाना बदरूद्दीन अजमल ने राष्ट्रीय लोक दल  को समर्थन दिया। मौलाना अजमल नें कहा कि वे राष्ट्रीय लोक दल को पूर्ण सहयोग करेंगे और पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे।

मौलाना बदरूउद्दीन अजमल ने समाज व देश को बदलने के लिए मुसलमानों के विकास की बात कही और माना कि माननीय चैधरी अजित सिंह के नेतृत्च वाली पार्टी ही प्रदेश में किसान, अल्पसंख्यकों, पिछडों व मुसलमानों का हित व विकास करेगी। देवबंदी नेता मौलाना अजमल ने कहा कि प्रदेश में मुसलमानों के समुचित विकास व उत्थान के लिए कांग्रेस सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल को अपना पूरा समर्थन देते हुए उत्तर प्रदेश में मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे और पार्टी के पक्ष में अपना पूरा प्रचार भी करेगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोक दल एंव कांग्रेस ने हमेंशा ही अल्पसंख्यकों और मुसलमानों का भला किया है और आगे भी यही उनका विकास और उत्थान करेंगे अतः इस गठबंधन को पूरा समर्थन देते हुए आल इंडिया युुनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट इनके पक्ष में प्रचार करेगा।
माननीय श्री अजित सिंह ने मौलाना बदरूउद्दीन अजमल द्वारा चुनावों में मुस्लिम मतदाताओं के हित के लिए उन्हें अपना सही नेता चुनने में मदद और मतदाताओं को उनकी हितैषी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल के पक्ष में समर्थन देने के लिए जागरूक करने के लिए बधाई दी।
इस मौके पर श्री चैधरी अजित सिंह ने मौलाना बदरूउद्दीन अजमल को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक दल मजबूती के साथ मायावती की भ्रष्ट सरकार को चुनावों में पराजित कर उत्तर प्रदेश में सुशासन लाएगी और जीत के बाद किसानों, मुसलमानों, अल्पसंख्यकों व पिछडों के विकास की दिशा सुनिश्चित करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in