मथुरा से सांसद व राष्ट्रीय लोक दल के महासचिव जयंत चैधरी को एमआईटी स्कूल आॅफ गर्वनमेट ने बेस्ट पालिर्यामेंट्रिªयन अवार्ड से सम्मानित किया

Posted on 04 February 2012 by admin

jc-mitपुणे स्थित एजुकेशन संस्थान महाराष्ट्रª इन्स्टीच्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी ;एमआईटीद्ध ने श्री जयंत चैधरी की संसदीय क्रियाकलाप और एक जागरूक सांसद के तौर सराहना की। उतर प्रदेश और आम जन की समस्याओं से संबंधित सर्वाधिक प्रश्नों को संसदीय पटल पर रखने और जनसमस्याओं से संसद को रूबरू कराने के उल्ल्ेाखनीय प्रयासों को देखते हुए उन्हें पुणे में एक भव्य समारोह के दौरान शुक्रवार को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
एमआईटी महाराष्ट्रª के प्रतिष्ठित व अग्रणीय शैक्षणिक संस्थानों की श्रेणी में माना जाता है। जिसके चेयरमेन पूर्व चुनाव आयुक्त श्री टी एन शेषण है। ऐसे में एमआईटी ने जनहित से जुडे मुद्दों और जनसरोकार से जुडे प्रयासों के लिए माननीय जयंत चैधरी को इस सम्मान से नवाजा है।
15वीं लोकसभा में निर्वाचित हुए श्री चैधरी ने दो बर्षों के समय में ही संसद की कार्रवाई में 82 फीसदी की रिकार्ड उपस्थिति दर्ज कराई और 33 डिबेट में शामिल हुए। साथ ही इन्होंने अबतक 114 प्रश्न संसद में उठाए।
श्री जयंत चैधरी ने किसानों के विकास को भारत का असली विकास बताते हुए संसद में प्राइवेट मेंम्बर बिल . भूमि अधिग्रहण बिल अगस्त 2011 . पेश किया।
उल्लेखनीय है कि श्री जयंत चैधरी ने लंदन स्कूल आॅफ इकोनाॅमिक्स एंड पाॅलिटिकल साइंस से अकाउंट एण्ड फाइनांस बिषय से स्नातकोतर की शिक्षा ग्रहण की।
इन्होंने ना सिर्फ अपनी उच्च शिक्षा का इस्तेमाल देश और क्षेत्रवासियों के लिए किया बल्कि एक सफल और कर्तव्यनिष्ठ सांसद की तरह हर मौके पर प्रदेश के जरूरतमंदो और किसानों की समस्याओं को संसद के समक्ष रखकर निदान के लिए हमेशा प्रयासरत रहे।
श्री जयंत ना सिर्फ युवाओं की पहली पसंद बने बल्कि प्रदेेश के किसानों की समस्याओं के दूरगामी समाधान और अपने प्रयासों की वजह से लोकप्रिय किसान नेता चैधरी चरण सिंह के विरासत को आगे बढाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in