Categorized | UP Elections, लखनऊ.

सभी वर्ग कांग्रेस के पक्ष में एकजुट हो चुके हैं

Posted on 03 February 2012 by admin

2कांग्रेसी सांसद व सिने स्टार राज बब्बर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। पिछले 22 सालों के कुशासन के बाद अब एक बार फिर कांग्रेस के हाथ में सत्ता की डोर आने जा रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में समाज के सभी वर्ग कांग्रेस के पक्ष में एकजुट हो चुके हैं। सिने स्टार राजबब्बर फरेन्दा,सेवतां,महमूदाबाद,सिधोली में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
सपा व बसपा पर हमलावर दिख रहे राज बब्बर ने कहा कि सपा ने अपनी साइकिल के कैरियर पर साक्षी महाराज व आगे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को बैठाया। जिसके चलते पार्टी से अल्पसंख्यकों का विश्वास उठ गया है। बसपा अध्यक्ष मायावती को भी साढ़े चार साल के शासन के दौरान कोई विधायक, मंत्री दागी नहीं दिखायी दिया, लेकिन चुनाव आते ही वह अपने ही विधायकों को बाहर का रास्ता दिखाने लगी। सिने स्टार ने कहा कि भाजपा के दिन अब लद चुके हैं। भाजपा इस चुनाव में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। राज बब्बर ने कहा कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं होगी जब तक केंद्र के पैसे का दुरूपयोग होता रहेगा। बसपा शासनकाल के दौरान पूरे प्रदेश में लूट मची हुई है। जनता के धन को बचाने के लिए सूबे में कांग्रेस की सरकार जरूरी है।
सिरसा के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डॉ.अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि  उत्तर प्रदेश में पिछले 22 सालों के गैर कांग्रेसी दलों के शासन के दौरान यह प्रदेश पिछड़ता चला गया। जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है वह प्रदेश प्रगति के पद पर अग्रसर हो रहे हैं। सांसद ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है और यहां स्पष्ट रूप से कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है। यहां के लोग कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर मोहर लगाते हुए पार्टी के पक्ष में मतदान करेगें और और कुशासन व फैले भष्ट्राचार से मुक्ति पाएगी। प्रदेश में पूरा माहौल कांग्रेस के रंग में डूबा हुआ है,समूचे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जबरदस्त लहर है इन चुनावों में यहां के प्रत्येक कार्यकर्ताओं में एक नई उमंग और जोश का संचार हुआ है। उत्तर प्रदेश की जनता विकास चाहती है और विकास के लिए कांग्रेस को वोट देगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं है कि पिछले साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश क्षेत्र पूरी तरह से विकास के मामले में पिछड़ गया है और इस पिछड़ेपन के लिए यहां की बसपा सरकार जिम्मेदार है। तंवर ने कहा कि कांंग्रेस सभी धर्मों, वर्गों और 36 बिरादरी की पार्टी है और सभी लोगों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखती है। कांग्रेस समाज व देश को जोडऩे की राजनीति करती है लेकिन दूसरे दल तोडऩे की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने केंद्र की योजनाओं का सही इस्तेमाल किया है और केंद्र के पैसे को सही हकदार तक पहुंचाया है लेकिन उत्तर प्रदेश में केंद्र का पैसा असली हकदार तक नहीं पहुंचा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in