Categorized | लखनऊ.

विजय का एक नया रिकार्ड बनाने के लिए कार्यकर्ता जुटें

Posted on 30 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सुधीन्द्र कुलकर्णी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न करते हुए कहा कि लखनऊ पूर्व विधानसभा में विजय का एक नया रिकार्ड बनाने के लिए कार्यकर्ता जुटें। उन्होंने आज सरस्वती शिशु मन्दिर ए-ब्लाक इन्दिरानगर में कार्यकर्ताआंे की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 में सुशासन भाजपा ही ला सकती है। सपा, बसपा के शासन से जनता त्रस्त हो चुकी है और परिवर्तन चाहती है। जनता भाजपा के  साथ है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कलराज मिश्र ने कहा कि इस चुनावी समर में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने को कलराज मिश्र समझकर चुनाव प्रचार करे। उन्हांेने कहाकि मजहबी आरक्षण, बढ़ती मंहगाई ध्वस्त कानून व्यवस्था आदि मुद्दों पर सपा, बसपा और कांगेस ही खुद पोल खोले। सपा, बसपा ने उ0प्र0 को पिछड़ा प्रदेश बनाया है। भाजपा के सत्ता में आने पर उ0प्र0 में विकास होगा। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, ने भी सम्बोधित किया। आज बैठक में सभी मण्डल अध्यक्ष, सभी पार्षद सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in