Categorized | UP Elections

पोलिंग स्टेशनवार सूची तैयार करने के निर्देश

Posted on 30 January 2012 by admin

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2012 के मतदान के समय किसी पंजीकृत मतदाता जो निर्वाचन क्षेत्र में अनुपस्थित है या अन्यत्र शिफ्ट हो गया है, के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा मत दिये जाने के प्रयास को रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने अनुपस्थित, शिफ्टेड और डुप्लीकेट मतदाताओं की (Absentee, Shifted and Duplicate Electors ASD list) पृथक-पृथक पोलिंग स्टेशनवार सूची तैयार करने के निर्देश दिये हैं। पंजीकृत मतदाता के स्थान पर अन्य किसी व्यक्ति द्वारा वोट देने का प्रयास करने पर उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाई की जायेगी।

यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने आज यहाॅं दी। उन्हांेने बताया कि प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह निर्देश दिये गये हैं कि 2 जनवरी के बाद निर्वाचक नामावलियों में किसी भी कारण से कोई विलोपन नहीं किया जायेगा। फार्म-7 में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों तथा मृत और डुप्लीकेट के सभी रिपोर्टेड मामलों को अनुपस्थित मतदाता सूची में रखा जायेगा और यदि मतदाता मतदान करने आता है तो उसकी पहचान का उचित सत्यापन किया जायेगा।
श्री सिन्हा ने बताया कि विशेष जाॅंच हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर ASD list अनुपस्थित, शिफ्टेड और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूचीद्ध उपलब्ध रहेगी। यदि इस सूची में अंकित कोई मतदाता मतदान करने आता है तो पीठासीन अधिकारी मतदाता फोटो पहचान पत्र या आयोग द्वारा अनुमोदित वैकल्पिक अभिलेखों के आधार पर उसकी पहचान करेंगे और मतदाता रजिस्टर (फार्म-17 ए) में उसके हस्ताक्षर और निशानी अनूॅंठा लेंगे जो मतदाता साक्षर हैं उनके हस्ताक्षर के साथ-साथ अगूॅंठे का निशान भी लिया जायेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ASD सूची में जिन मतदाताओं के नाम दर्ज हैं उनमें जो मतदान करने आयेंगेे उनका पूरा रिकार्ड रखा जायेगा। उन्हांेने बताया कि यथासंभव ऐसे मतदाताओं की फोटोग्राफी भी करायी जायेगी। सभी पीठासीन अधिकारियों को इस बारे में प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। उन्हांेने बताया कि माइक्रो आब्जर्वर जो मतदान केन्द्र में उपस्थित हांेगे वह आयोग के दिये गये इन निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे।
श्री सिन्हा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी सभी पीठासीन अधिकारियों से ऐसे मतदाताओं, जिन्होंने मत दिया हो की संख्या प्राप्त करेंगे और उसे संकलित कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in