Categorized | लखनऊ.

अल्पसंख्यकों को दिया जाने वाला साढ़े चार पतिशत आरक्षण गैर संवैधानिक है

Posted on 30 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार-वार्ता मंे कहा कि सपा-बसपा-कांगे्रस की गोलबंदी केवल अल्पसंख्यक वोट पाने के लिए हो रही है। उन्होंने कहा कि क्या उ0प्र0 की 20 करोड़ की आबादी में केवल अल्पसंख्यक ही मतदाता हैं ?
मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा की चर्चा करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि अल्पसंख्यकों को दिया जाने वाला साढ़े चार पतिशत आरक्षण गैर संवैधानिक है। बाटला काण्ड पर दिग्विजय ंिसह व चिदंमबरम के बयानों पर राहुल और सोनिया खामोश क्यों हैं। सलमान रूश्दी की किताब तो 23 साल से प्रतिबंधित है इस बीच वह कई बार भारत आ चुके हैं फिर आतंककियों की धमकी से उन्हें भारत आने से रोकना भी तुष्टिकरण को बढ़ावा देना है।
श्री प्रसाद ने मुलायम सिंह द्वारा अल्पसंख्यकों को 18 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की बात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह आरक्षण कहां से देंगे ? इस मसले पर मायावती की खामोशी को उन्होंने मौन स्वीकृति बताया। उन्होंने कहा कि मुसलमान भी भारत के नागरिक हैं वह भी केन्द्र व प्रदेश के भ्रष्टाचार से तबाह है। आंखिर मुस्लिमों की अशिक्षा व पिछड़ेपन का जिम्मेदार कौन है ? एक सर्वे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मुसलमानों की सबसे अच्छी स्थिति (भाजपा शासित) प्रदेशों में है तथा सबसे खराब स्थिति बंगाल में है। जहां 30 वर्षो से वामपंथी शासनहै आज आवश्यकता है सुशासन की। भाजपा यह घोषणा करती है कि वह उ0प्र0 के कुशासन को समाप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में गुण्डई चरम पर थी तो बसपा के शासन में भ्रष्टाचार आज उ0प्र0 में बिजली की कमी तथा उगाही, खराब कानून व्यवस्था के कारण उद्योगों का पलायन हो रहा है।
श्री प्रसाद ने कहा कि भाजपा उ0प्र0 में 20 करोड़ लोगांे को एक निगाह से देखती है। यही हमारे सुशासन की कल्पना है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में सबसे अधिक बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। हम उ0प्र0 में सुशासन का संकल्प लेकर आए हैं। उ0प्र0 में संस्थागत कमजोरी आई है जिसे हम सर्वागीण विकास के माध्यम से दूर करेंगे। भाजपा के सुशासन में न कोई विभेद होगा और न ही कोई भेदभाव।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in