Categorized | लखनऊ.

मजहबी आरक्षण संविधान विरोधी है

Posted on 30 January 2012 by admin

img_7815भारतीय जनता पार्टी मजबह के आधार पर आरक्षण की नीति का घोर विरोध करती है। मजहबी आरक्षण संविधान विरोधी है। वोटबैंक की राजनीति के कारण ही यू0पी0ए0 सरकार ने अल्पसंख्यकों को साढे़ चार प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया। अल्पसंख्यक वोटबैंक को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा में गलाकाट प्रतिस्पर्धा है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कल्याणपुर में युवा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा साम्प्रदायिकता के जहर को फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि साढे़ चार प्रतिशत आरक्षण के इस सब कोटे को ओबीसी वर्गों के लिए आरक्षित कोटे में से छीना गया है। भाजपा की सरकार बनने पर पिछड़े वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण में किया गया साढे़ चार प्रतिशत आरक्षण की कटौती को तुरन्त समाप्त कर दिया जायेगा।
श्री मिश्र ने कहा कि आज उ0प्र0 मंे युवावर्ग की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। भाजपा के सत्ता में आने पर युवावर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए युवा आयोग का गठन किया जायेगा। किसान क्रेडिट कार्ड की तरह ही युवाओं को ’’युवा बेरोजगार क्रेडिट कार्ड दिया जायेगा‘‘ बेरोजगार नौजवानों के लिए प्रतिवर्ष 18000 रूपये की बेरोजगार भत्ते की भी व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार के इतने नये अवसर पैदा करेगी ताकि भविष्य में बेरोजगार भत्ते की भी आवश्यकता न रहे। श्री मिश्र ने युवाओं का आवाह्न करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनाने के लिए नौजवान आगे बढ़ें।
पूर्व मण्डल-3 द्वारा आयोजित युवा के सम्मेलन को पार्टी के लखनऊ महानगर के महामंत्री राजीव मिश्रा, युवा महानगर अध्यक्ष साकेत शर्मा, योगेश चतुर्वेदी सोनू हरीश जोशी, ने भी सम्बोधित किया। सम्मेलन में प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, पूर्व विधायक भगवती शुक्ला, किसान मोर्चा में महामंत्री दिनेश दुबे, मनीष शुक्ला, पार्षद अवधेश मिश्रा, पार्षद त्रिलोक सिंह अधिकारी, पार्षद अरूण तिवारी, पूर्व पार्षद राम सिंह लोधी, के0के0 जायसवाल मिथिलेश मिश्रा, भृगुनाथ शुक्ला, पुष्पराज सिंह,, नारायण तिवारी, नरेन्द्र सिन्हा पूर्वमण्डल अध्यक्ष, कैलाशनाथ अवस्थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in