Categorized | UP Elections

न उगाही न गुंडई न भ्रष्टाचार, हम देंगे सुथरी सरकार

Posted on 29 January 2012 by admin

dsc_0067’’न उगाही न गुंडई न भ्रष्टाचार, हम देंगे सुथरी सरकार,, के संकल्प के साथ सुसज्जित ’सुशासन रथ’ को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने आज पार्टी मुख्यालय से झंडा दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर श्री नकवी ने कहा कि यह ’सुशासन रथ’  पूरे प्रदेश में घूमकर कांग्रेस-सपा-बसपा के कुशासन से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में कांग्रेस-सपा-बसपा रूपी कसाब गठबंधन प्रदेश की बर्बादी का कारण है। इस सुशासन रथ के माध्यम से प्रदेश की जनता को कसाब गठबंधन के खतरनाक इरादे
को बताकर भाजपा जागरूक करेगी।
इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों के साथ बात-चीत करते हुए श्री नकवी ने कांग्रेस-सपा-बसपा के घोषणा-पत्र को डिफाल्टर पार्टियों का घोषणा-पत्र बताते हुए इसे झूठ का पुलिन्दा करार दिया। उन्होंने कहा कि इन दलों के पिछले 10 वर्षो के शासन में जनता को आम सुविधा भी मुहैया नहीं हो पाई व आम आदमी का जीवन कठिन हो गया। भाजपा का घोषणा-पत्र केवल संकल्पमात्र ही नहीं बल्कि सुशासन लाने की प्रतिबद्धता है जिसे हमने भाजपा शासित राज्यों में करके दिखाया है।  सुशासन
रथ कुशासन के षडयंत्र को रौंदता हुआ सुशासन का संकल्प आम आदमी तक पहुंचाएगा।

श्री नकवी ने कहा कि इस रथ के माध्यम से अटल बिहारी बाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, डा0 मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, उमा भारती, सूर्य प्रताप शाही जैसे वरिष्ठ नेताओं के भाषण व संदेश आम आदमी तक पहुंचाया जाएगा। सुशासन रथ के माध्यम से चुनाव के दौरान प्रदेश में  वरिष्ठ
नेताआंे की होने वाली जनसभाओं का आम जनता के लिए सीधा प्रसारित किया जाएगा। मौलाना बुखारी के साथ मुलायम के प्रेस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री नकवी ने कहा कि राष्ट्रहितों की अनदेखी कर बाटला हाउस से बुखारी हाउस तक वोटों के लालच में मत्था टेकने वाले वोटों के सौदागरों को उ0प्र0 की जनता मुंहतोड़
जवाब देगी।

सुशासन रथ को रवाना करने के अवसर पर श्री नकवी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, केन्द्रीय मीडिया के सुधांशु त्रिवेदी, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in