Categorized | UP Elections

भारतीय जनता पार्टी के चुनावी दौरे

Posted on 29 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी प्रदेश के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे।  प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री गडकरी 30 जनवरी को अपरान्ह 2.30 बजे अमौसी एअर पोर्ट पहुंचेंगे और वहीं से जनपद बलरामपुर के उतरौला में विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल वर्मा के पक्ष में तथा फैजाबाद जनपद के रूदौली में भाजपा प्रत्याशी रामचन्द्र यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम लखनऊ में करेंगे। 31 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गडकरी, उमाश्री भारती के साथ कन्नौज विधानसभा के प्रत्याशी बनवारी लाल दोहरे के समर्थन में एवं उन्नाव जनपद के भगवंतनगर के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूनम शुक्ला के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
——————————————
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोक लेखा समिति के अध्यक्ष डा0 मुरली मनोहर जोशी 30 जनवरी को लखनऊ तथा 31 जनवरी को बहराइच जनपद के नानपारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
——————————————
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह कल 29 जनवरी को गाजियाबाद जनपद के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
——————————————
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं म0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री उमाश्री भारती कल 29 जनवरी को बलरामपुर जनपद के बलरामपुर विधानसभा, तुलसीपुर विधानसभा, गैसरी विधानसभा, कपिलवस्तु विधानसभा, बांसी विधानसभा, करनैलगंज विधानसभाओं में जनसभा को संबोधित करेंगीं।
——————————————
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्य प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद कल 29 जनवरी को लखनऊ में रहेंगे। सांयकाल दिल्ली को वापस प्रस्थान करेंगे।
——————————————
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री किरीट सोमैया 30 जनवरी को बाराबंकी, फैजाबाद, बस्ती में पार्टी द्वारा आयोजित पे्रस वार्ता को संबोधित करेंगे। 31 जनवरी को गोरखपुर एवं सिद्धार्थनगर में प्रेस वार्ता करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in