Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी में षामिल

Posted on 29 January 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव की नीतियों एवं नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए आज सहारनपुर जनपद से सन् 1991 में लोकसभा प्रत्याशी रहे जनाब शाह महमूद, गन्ना संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन चै0 राजपाल सिंह फंदपुरी, जनाब सुल्तान कुरैशी सचिव, जमीअतुल कुरैश, उत्तर प्रदेश आज समाजवादी पार्टी में षामिल हो गए।
किसान समाज मोर्चा (पार्टी) के कंुवर राघवेन्द्र सिंह चैहान, राष्ट्रीय महासचिव और श्री कैलाश यादव, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्री विकास वर्मा प्रदेश महासचिव ने समाजवादी पार्टी की नीतियों से सहमति जताते हुए अपने संगठन को समाजवादी पार्टी में शामिल करने की घोषणा की।
नेता विरोधी दल विधान सभा श्री शिवपाल सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेष यादव ने इन सभी को पार्टी में षामिल होने का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष,चै0 हरपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के चुनावों में समर्थन देने का एलान किया है। उन्होने अपने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के प्रचार में जुटने की अपील की है। इनके साथ सर्वश्री भगवती सिंह, रघुवीर प्रसाद, मो0 इब्राहीम, सरफराज, दिलीप त्रिपाठी, रामसेवक गुप्ता, बब्बन वर्मा, तालुकदार सिंह तथा सविता देवी भी समाजवादी पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने में सक्रिय हैं।
अखिल भारतीय बारी संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री विक्रमाराम बारी ने समाजवादी पार्टी को समर्थन देते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए बारी संघ द्वारा सघन सम्पर्क शुरू करने की सूचना दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in