Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के पक्ष में मुसलमानों से वोट डालने की अपील की

Posted on 29 January 2012 by admin

28-01-fदिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना सैयद अहमद बुखारी ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव  के साथ होटल ताज में संयुक्त सम्वाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मुसलमानों से वोट डालने की अपील की।
श्री मुलायम सिंह यादव ने शाही इमाम का समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वे वचन देते हैं कि हम पर जो विश्वास जताया गया है तो मुस्लिम समाज को कतई निराश नहीं करूॅगा। उनकी उम्मीदें पूरी करने का प्रयास होगा। उन्होने याद दिलाया कि 1977 के बाद यह दूसरा मौका है जब समाजवादी पार्टी के पक्ष में अपील की गई है। श्री यादव ने कहा कि मैं अपनी बात पर अटल रहता हूॅ। आज जो भावनाएं व्यक्त की गई हैं मैं उससे भी ज्यादा करने का प्रयास करूॅगा। मुस्लिम समाज के सम्मान के खिलाफ कोई बात बर्दाश्त नहीं करूॅगा। आपके समर्थन को कभी भूलूंगा नहीं। उन्होने कहा हम आज तक हर इम्तहान में पास होते रहे हैं, मुस्लिम समाज का सहयोग रहेगा तो आगे भी कामयाब होगें। समाज की सभी उम्मीदें पूरी करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in