Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे

Posted on 29 January 2012 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी अपने उ0प्र0 के एक दिवसीय दौरे के तहत दिनांक 31 जनवरी को जनपद सीतापुर, बाराबंकी एवं फैजाबाद में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
श्री गांधी दिनांक 31जनवरी को जनपद सीतापुर के रेउसा में मध्यान्ह 12बजे से   12.40बजे तक विधानसभा क्षेत्र 150-सेवता( प्रत्याशी डा0 अम्मार रिजवी), विधानसभा क्षेत्र 148-लहरपुर( प्रत्याशी श्री अनिल वर्मा) एवं विधानसभा क्षेत्र 151-महमूदाबाद ( प्रत्याशी  श्री मोहन बारी) की संयुक्त विधानसभा स्तरीय चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। तदुपरान्त सीतापुर में    1 बजे से 1.40 बजे तक विधानसभा क्षेत्र 146-सीतापुर( प्रत्याशी हाजी जलीश अंसारी), विधानसभा क्षेत्र 153-मिश्रिख( प्रत्याशी श्री रामकृष्ण भार्गव) और विधानसभा क्षेत्र 149-बिसवा( प्रत्याशी श्री विजय शंकर मिश्रा) की संयुक्त विधानसभा स्तरीय आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके उपरान्त श्री गांधी जनपद बाराबंकी के दरियाबाद में अपरान्ह 2.10 बजे से 2.50बजे तक विधानसभा क्षेत्र-270 दरियाबाद( प्रत्याशी श्री राकेश वर्मा), विधानसभा क्षेत्र 267-रामनगर( प्रत्याशी श्री रामवीर सिंह) एवं जनपद फैजाबाद की विधानसभा क्षेत्र 271-रूदौली( प्रत्याशी श्री मुनीर खान) की संयुक्त चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसी प्रकार बाराबंकी में अपरान्ह  3.30बजे से   4.10बजे तक विधानसभा क्षेत्र 268-बाराबंकी( प्रत्याशी श्री छोटेलाल यादव), विधानसभा क्षेत्र 269-जैदपुर( प्रत्याशी श्री बैजनाथ रावत), विधानसभा क्षेत्र 266-कुर्सी प्रत्याशी ( प्रत्याशी श्री निजामु्दीन) एवं विधानसभा क्षेत्र 272-हैदरगढ़( प्रत्याशी श्री आर.के. चैधरी) की संयुक्त चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in