Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गयी

Posted on 28 January 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गयी है। कांग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी सहित कई केन्द्रीय मंत्रीगण चुनाव प्रचार में उतर भी चुके हैं। सभी स्टार प्रचारकों के तिथिवार चुनाव प्रचार हेतु तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं, प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण के अन्तर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक चुनाव करेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि प्रदेश के द्वितीय चरण के चुनाव प्रचार हेतु जारी की गयी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह सहित 40 स्टार प्रचारक शामिल हैं। अन्य स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव-प्रभारीउ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी, कांग्रेस विधानमंडल दल श्री प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य श्रीमती मोहसिना किदवई, केन्द्रीय कानून मंत्री श्री सलमान खुर्शीद, केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल, केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री बेनी प्रसाद वर्मा, दिल्ली प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री गुलाम नबीआजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलौत, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री सुशील कुमार शिंदे, श्री सतपाल महराज, श्री पी.एल. पुनिया, केन्द्रीय ग्राम्यविकास मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य, केन्द्रीय चुनाव समिति के चेयरमैन श्री मोहन प्रकाश, राष्ट्रीय सचिव श्री परवेज हाशमी एवं श्री अविनाश पाण्डेय, केन्द्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री श्री आर.पी.एन. सिंह,  केन्द्रीय संसदीय राज्यमंत्री श्री राजीव शुक्ल, श्रीमती नगमा मोरारजी, श्री इमरान किदवई, श्री जफर अली नकवी, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, श्री सचिन पायलट, श्री जितिन प्रसाद, श्री राज बब्बर, श्री मोहम्मद अजहरूद्दीन, श्री राशिद अल्वी, श्री जगदम्बिका पाल, श्री सलीम शेरवानी, श्री अरूण यादव, श्री अशोक तंवर, श्री राजाराम पाल, श्री राशिद मसूद, श्री सैम पित्रोदा शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in