Categorized | लखनऊ.

भ्रष्टाचार से नाराज जनता अब भाजपा के समर्थन में खड़ी हो गई है

Posted on 26 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिल रहे समर्थन से विपक्षी दल घबराए हुए हैं। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आज कहा कि सपा-बसपा के कुशासन एवं कांगे्रस के भ्रष्टाचार से नाराज जनता अब भाजपा के समर्थन में खड़ी हो गई है। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा-पत्र कल 27 जनवरी को जारी किया जाएगा।
श्री पाठक ने बताया कि पार्टी के राज्य मुख्यालय पर कल प्रातः 11.30 बजे घोषणा-पत्र जारी किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के प्रमुख कलराज मिश्र, राष्ट्रीय नेता एवं म0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री उमाश्री भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, भाजपा विधानमंडल दल के नेता ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
श्री पाठक ने कहा कि बसपा सरकार के कार्यकाल में उ0प्र0 को लूटा गया। सत्तारूढ़ दल के मंत्री/विधायकों और नेताओं ने महिलाओं के साथ दुराचार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया। राज्य में फैले भ्रष्टाचार का आलम यह रहा कि सत्ता में बैठे महत्वपूर्ण लोगों के इशारे पर सरेआम हत्याएं हुईं। राज्य में शिक्षा एवं स्वास्थ्य जेैसी आमजन से जुड़े मुद्दे सरकार के एजेण्डे से बाहर रहे। जनता को बिजली, पानी उपलब्ध नहीं हो सका। किसानों को उनकी उपज का सही दाम तो सरकार ने दिया नहीं बल्कि उन्हें डी0ए0पी0 खाद, यूरिया आदि भी कालाबाजारियों से ऊंचे दामों पर खरीदनी पड़ी। अपराधी और माफिया छवि वाले लोगों की सरपरस्त रही सपा सरकार के बाद सत्ता में आई बसपा ने भी अपराधियों को संरक्षण दिया। उ0प्र0 बदहाल होता चला गया और कांगें्रस चुप बैठी रही क्योंकि उसे दिल्ली की यूपीए सरकार को चलाने के लिए सपा-बसपा की जरूरत थी।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने अपने घोषणा-पत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिलाओं का सम्मान, सुदृढ़ कानून व्यवस्था, दलितों, पिछड़ों और गरीबों व बेरोजगार नवजवानों, किसानों की समस्याओं का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के चैतरफा विकास और बेहत्तर कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में सुशासन के संकल्प के साथ सरकार बनाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in