Categorized | लखनऊ.

देश के समक्ष आज कई गम्भीर चुनौतियां है

Posted on 26 January 2012 by admin

26-01-aसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि देश के समक्ष आज कई गम्भीर चुनौतियां है। इनका गांधी और डा0 लोहिया की नीतियों और विचारों से समाधान हो सकता है। देश की आंतरिक मजबूती होगी तभी सीमाएं सुरक्षित होगी और विदेशों में भारत की साख बढ़ेगी।
श्री यादव  आज यहां पार्टी मुख्यालय में गणतंत्र दिवस पर झण्डारोहण के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि सीमा पर चीन के अतिक्रमण से संकट की स्थिति है। देश के अन्दर मंहगाई, भ्रष्टाचार और आतंकवाद की काली छाया है। नौजवान कुंठित है। विदेशी बहुराष्ट्रीय कम्पनिया हावी हो रही है।
उन्होने कहा आज के दिन हमें भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लेना चाहिए। देश में किसान  संप्रदाय में देश को बांटने की साजिशें हो रही है। हमें ऐसी षडयंत्रकारी ताकतों से सावधान रहना होगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन तथा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेः-सर्वश्री भगवती सिंह, अहमद हसन, राज किशोर मिश्र, शारदा प्रताप शुक्ला, मुजीबुर्रहमान बबलू,, सुरेश चैहान, रमाशंकर यादव, मधु गुप्ता, महफूज किदवई राजेन्द्र यादव, विजय तिवारी, राजपाल कश्यप, निर्भय सिंह पटेल, रविदास मेहरोत्रा, जगन्नाथ प्रसाद यादव, सुशील दीक्षित, धर्मानन्द तिवारी जवाहरलाल साहू, राजा चतुर्वेदी, रघुनन्दन सिंह काका, प्रेमप्रकाश वर्मा,, चन्द्रिका पाल, विजय यादव, अशोक राय,एडवोकेट राजेन्द्र सिंह गप्पू, सैय्द जफर अली नकवी, प्रदीप शर्मा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in