Categorized | लखनऊ.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व सन्ध्या पर सभी नागरिकों विशेषकर नये मतदाताओं को बधाई दी

Posted on 25 January 2012 by admin

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री एस0वाई0 कुरैशी ने द्वितीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी नागरिकों विशेषकर हाल ही में पंजीकृत नये मतदाताओं को बधाई दी है तथा सभी मतदाताओं से यह अपील की है कि वे लोकतान्त्रिक निर्वाचन प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बन कर इसे अधिकाधिक सफल बनायें। उन्होंने कहा है कि मतदाताओं की सहभागिता एक मजबूत, जीवंत और अधिक परिपूर्ण लोकतंत्र की ओर ले जायेगी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने द्वितीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने सभी नागरिकों, विशेष कर, हाल ही में पंजीकृत हुए मतदाताओं को भेजे गये अपने संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस, राष्ट्र निर्माताओं द्वारा हम सब को दिये गये सवैधानिक अधिकारों को समर्पित है, जिसमें सभी धर्म, वर्ग, जाति, सम्प्रदाय, भाषा या सामाजिक-आर्थिक दृष्टि से मतभेद किये बिना प्रत्येक भारतीय नागरिक को वयस्क मताधिकार का अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग देश की लोकतांत्रिक संरचना की मर्यादा बनाये रखने में गर्व महसूस करता है तथा निर्वाचन प्रक्रिया में लोगों की अधिकाधिक सहभागिता के लिए प्रयासरत है।
श्री कुरैशी ने अपने संदेश में कहा है कि हाल ही में सम्पन्न हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात् आयोग ने देश के 75 करोड़ मतदाताओं की निर्वाचक नामावली तैयार करने में सफलता पायी है। उन्होंने संदेश में यह भी कहा है कि कुछ पात्र व्यक्ति अभी भी इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाये हैं। आयोग यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति पंजीकृत हो तथा पंजीकृत व्यक्ति अवसर आने पर सभी निर्वाचनों में हिस्सा लें। इस प्रकार मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए संविधान द्वारा दिये गये सर्वोत्तम उपहार का प्रयोग कर लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आज जो मतदाता शपथ लेंगे वह उनका हमारा स्वयं में, हमारे देश में तथा लोकतंत्र के प्रति हमारी आस्था का पुनः पुष्टीकरण है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in