मैक्स ने ‘‘सारे हफ्ते लगे रहो…वीकेंड पर पड़े रहो‘‘ अभियान को किया तेज

Posted on 25 January 2012 by admin

हिन्दी फिल्मों और विशेष कार्यक्रमों का प्रसारण करने वाले भारत के सबसे लोकप्रिय चैनल मैक्स ने सप्ताहांत के दौरान दिखाए जाने वाले कार्यक्रमों को प्रचारित करने के लिए अपने नए अभियान ‘‘सारे हफ्ते लगे रहो…वीकेंड पर पड़े रहो‘‘ को आॅन-ग्राउंड प्रसारित करने की योजना बनाई है। मैक्स ने इस संचार अभियान को हाल ही में अपने चैनल पर शुरू किया था। इस अभियान के माध्यम से मैक्स सप्ताहांत पर दिखाए जाने वाले कार्यक्रमों की दर्शक संख्या अधिक-से-अधिक बढ़ाना चाहता है।

‘‘सारे हफ्ते लगे रहो…. वीकेंड पर पड़े रहो‘‘ अभियान की शुरूआत मैक्स पर वीकेंड के दौरान प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों के प्रति दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए की गई थी। मैक्स पर सप्ताहांत के दौरान सदाबहार सुपरहिट फिल्मों का प्रसारण किया जाता है। वीकेंड प्रोग्राम्स को प्रोमोट करने के लिए टेलीविजन, सोशल मीडिया और आॅनलाइन मंच पर 3 श्रृंखलाओं को पेश किया गया था। ये तीनों हास्य विज्ञापन फिल्में केन्द्रीय संचार थीम पर आधारित थी और इसमें दिखाया गया था कि पूरे सप्ताह काम में व्यस्त रहने के बाद सप्ताहांत पर मैक्स पर दिखाई जाने वाली ब्लाॅकबस्टर फिल्मों को देखना, खुद को तरोताजा करने कर सबसे बेहतर उपाय है।

अब इस अभियान को आॅनग्राउंड (पर्दे से बाहर) शुरू करने के लिए मैक्स ने वीकेंड पर विभिन्न माॅल्स में विशिष्ट कार्यक्रमों को पेश करने की योजना बनाई है। इसके तहत 11 शहरों - मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, अहमदाबाद, इंदौर, नागपुर, जयपुर, वाराणसी, मेरठ और आगरा में स्थित माॅल में इस अभियान को शुरू किया जाएगा। इन सभी स्थानों पर मैक्स माॅल में एक बेडरूम/हाॅल सेटअप स्थापित करने जा रहा है। यहां पर एक टीवी स्क्रीन लगाई जाएगा, जिस पर दर्शक पूरे दिन आराम से बैठकर मैक्स पर प्रसारित होने वाली फिल्मों को देख सकेंगे। इसका उद्देश्य मैक्स पर वीकेंड के मनोरंजक कार्यक्रमों को प्रोमोट करना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in