Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 24 January 2012 by admin

24-01-b आज समाजवादी पार्टी में मलिहाबाद की नगर पंचायत अध्यक्ष बेगम अस्मत आरा खान (पत्नी स्व0 अजीज हसन) सर्वश्री एहसन अजीज खान, सहरोजावली खान, मानवेन्द्र शर्मा, ओमदीप यादव, शरीफ अंसारी, बाबू खाॅ, अनिल सैनी तथा अन्य तमाम समर्थकों के साथ शामिल हुई।
समाजवादी पार्टी में शामिल होने के पूर्व इन सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव जी से मिलकर उनके नेतृत्व के प्रति आस्था जताई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, नेता विरोधी दल उत्तर प्रदेश विधान सभा श्री शिवपाल सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी तथा कुॅवर बलवीर सिंह भी मौजूद थे।
पूर्व कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आल इंडिया यूनाइटेड मुस्लिम मोर्चा श्री अब्दुल हकीम ने भी  समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस छोड़कर सर्वश्री अच्छेलाल निषाद (प्रदेश सचिव) बांदा कैलाशनाथ निषाद (उन्नाव) डा0 डी0आर0 वर्मा एवं देवेेन्द्र वर्मा जिला पंचायत सदस्य (आगरा), मूलचन्द्र निषाद (कानपुर) तथा श्री अशोक सिंह जिला पंचायत सदस्य बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है।
बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होनेवालो में प्रमुख है-सर्वश्री बृजमोहन सिहरवि, ब्लाक प्रमुख स्योहारा, ठाकुर महिपाल सिंह दीनदारपुर, सतेन्द्र सत्ते काजमपुर, हाजी जमीन हुसैन, स्योहारा, अतुल सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, वीर सिंह रवि, इकबाल अहमद अंसारी, अध्यक्ष मोमिन अंसार स्योहारा, योगेश कुामर धामपुर, आफताब आलम नहटौर, निजामुउद्दीन अंसारी, अमित शर्मा, इदरीश प्रधान, शाकिर अली पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा कमलेश रवि पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्योहारा, नन्हें सिंह सैनी, पुरूषोत्तम रवि, यासीन मलिक, पवन यादव तथा मुकन्दी सिंह जनपद बिजनौर।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in