Categorized | लखनऊ.

’संविधान बचाओ मजहबी आरक्षण हटाओ

Posted on 24 January 2012 by admin

img_7491भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र से तोमर ने आज लखनऊ के सुभाष चैक में ’संविधान बचाओ मजहबी आरक्षण हटाओ’ कार्यक्रम में मजहबी आरक्षण को संविधान विरोधी बताते हुए इसे जनता के साथ धोखा बताया। संवैधानिक व्यवस्था को खतरा बताते हुए आज उसकी प्रतियां जलाई। श्री तोमर ने कहा कि कांगे्रस हमेशा से ही समाज को बांटने का ही काम किया है तथा इनके मजले भाई सपा-बसपा कदम-कदम पर कांगे्रस की ही रीति-नीति को समर्थन देकर समाज को एक बार फिर जाति के नाम पर बांट रहे हैं। माया-मुलायम को यह भी डर सता रहा है कि कहीं हम कांगे्रस नीति का विरोध करें तो आय से अधिक संपत्ति के मामले की तलवार हमारे गर्दन तक न आ जाए। कार्यक्रम में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा इसे लागू नहीं होने देगी। हम जन जागरण कर लम्बी लड़ाई लड़ने को भी तैयार हैं। भाजपा का कार्यकर्ता घर-घर इन पार्टियों की कुचाल से अवगत कराएगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह देश विरोधी, संविधान विरोधी है। फूट डालो राज करो की अंग्रेजों की नीति पर कांगे्रस-सपा-बसपा चल रही है। इन दलों के रवैये से लगता है कि अंगे्रज तो चले गए, ये अगे्रजों के पिट्ठू अभी जाने बाकी हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सहप्रभारी करूणा शुक्ला, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। नेता जी एवं डा0 अम्बेडकर व भारत माता की आरती उतारी गई तथा कार्यकर्ताओं ने हर हाल में देश बचाओं और ंसंविधान बचाओ का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, नीरज शंकर सक्सेना, मान सिंह, नागेन्द्र संिह, राजीव मिश्र, राजेश मालवीय, साकेत शर्मा, पीके मिश्र, राजेश कटियार समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in